कहते हैं की प्यारअँधा होता हैं ना उम्र देखता हैं ना ही दौलत। एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं पश्चिम बंगाल के हावड़ा से, जहां दो राजमिस्त्री एक घर में मरम्मत के काम से आए थे और वहां पर दो महिलाओं से दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार जब ज़्यादा ही परवान चढ़ गया तो दोनों ही महिलाएं उन दो राजमिस्त्री के साथ फरार हो गईं।
लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हावड़ा के निश्चिंदा थाना क्षेत्र में दो राजमिस्त्री एक घर में मरम्मत के काम से पहुंचे। वहां मौजूद दो महिलाओं के बीच दोनों की बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों ही राजमिस्त्री से प्यार कर बैठीं। राजमिस्त्री उन्हें अपने घर मुर्शिदाबाद ले गए और फिर एक दिन बाद घर छोड़कर मुंबई के लिए निकल गए। इस घटना के बाद जब शिकायतकर्ता थाने पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने जब घर की बड़ी बहू की कॉल लिस्ट चेक की तो फिर मामले का पता चला। पुलिस राजमिस्त्री के घर भी पहुंची, लेकिन तब तक दोनों राजमिस्त्री महिलाओं के साथ फरार हो चुके थे। स्थानीय पुलिस फरार हुए राजमिस्त्री व महिलाओं का सही लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।बताया जा रहा है कि पुलिस एक स्पेशल टीम बनाकर उसे मुंबई भेजने की तैयारी में है।
सबसे चौकाने वाली बात तो इस मामले में यह हैं की घर की बड़ी बहू के साथ छोटी बहू अपने एक 6 साल के बच्चे के साथ फरार है। दोनों जब घर से बाहर निकलीं तो दोनों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद से पुलिस आखिरी लोकेशन का पता लगाकर मामले की जांच में जुट गई है। परिवार को बच्चे को जल्द ही मिलने की आस हैं।