कई बार ऐसा होता है की अचानक से पोलिस आपको पकड़ लेती है और डोक्युमेन्ट्स मांगती है तब आपके पास कागज़ नहीं होते है| आपके पास कागज तो होते है, लेकिन आप उसे घर पर भूल गए होते है, ऐसे में आपको डोक्युमेन्ट्स होने के बावजूद भारी जुर्माना चुकाना पड़ता है| लेकिन आप चिंता ना करे, आज हम इसका समाधान लेकर आये है| अब आपको डोक्युमेन्ट्स कही ले जाने की जरुरत नहीं है|
कही खो जाने के दर से कई लोग अक्सर ओरिजिनल डोक्युमेन्ट्स अपने साथ नहीं ले जाते| ऐसे में कई बार उनको पोलिस पकड़ लेती है और उन्हें भारी जुर्माना चुकाना पड़ता है| लेकिन आजसे आप निश्चिंत हो जाईये| आज हम आपको एक ऐसी एप के बारेमे जानकारी देने जा रहे है, जिसमे आप अपने सारे डोक्युमेन्ट्स डिजिटली सेव कर सकते है| अगर आपके पास पोलिस डोक्युमेन्ट्स मांगे तो आप उन्हें इस एप के जरिये दिखा भी सकते है|
हम जिस एप की बात कर रहे है, उस एप का नाम MParivahan है, इसमें आप अपने सारे डोक्युमेन्ट्स डिजिटली सेव कर सकते है| इसमें आप आसानी से अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, RC, PUC जैसे जरुरी डोक्युमेंट हिफाजत के साथ रख सकते है| अगर आपको पोलिस डोक्युमेंट मांगती है तो आप एस एप के जरिये उन्हें अपने सारे डोक्युमेन्ट्स दिखा सकते है|
MParivahan एप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है और MParivahan सर्च करना है| आपको MParivahan का एप दिखेगा, उसे इनस्टॉल करना है| इनस्टॉल हो जाने के बाद आपको आपकी जानकारी देनी है| उसके बाद आपको एक OTP आएगा, उसे डाल कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना है|
उसके बाद एप खुल जायेगा| उसमे आपको अपने डोक्युमेंट यानी की ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, RC, PUC जैसे डोक्युमेंट अपलोड कर देने है| अब आपको ओरिजिनल दस्तावेज लेकर गुमने की जरुरत नहीं है| आपको अपने ओरिजिनल डोक्युमेंट खो जाने का डर भी नहीं रहेगा|