24 साल की महिला बनी 21 बच्चों की मां, घर में 16 नैनी को काम पर रखा

News

ज्यादातर मामलों में कोई भी मां 2 से ज्यादा बच्चे नहीं संभाल सकती।आपको हम एक ऐसी माँके बारेमें बताने जा रहे हैं। जो की 24 साल की है और उसके 21 बच्चे हैं। यह महिला जॉर्जिया में रहने वाले एक करोड़पति व्यक्ति गैलप की पत्नी क्रिस्टीना हैं जोकि 24 साल की है और उनके 21 बच्चे हैं।

इस दंपति ने पिछले साल मार्च 2020 से जुलाई 2021 के बीच माता पिता बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था जिस पर उन्होंने 1,42,052 पाउंड यानी कि 1,46,78,156 रुपए खर्च किए हैं। इन बच्चों को संभालने के लिए क्रिस्टीना ने 16 नैनी को काम पे रखा है। क्रिस्टीना घर में रहने वाले 16 नैनी पर हर साल 96000 डॉलर यानी 72,08,265 रुपये खर्च करती हैं। ये नैनी इन सभी बच्चो का 24 घंटे ख्याल रखती हैं। अपने पति की पहली पत्नी से 2 और बच्चे हैं तो कुल मिलाकर उस घर में 23 बच्चे रहते हैं। क्रिस्टीना के सोशल मीडिया पर 1,,60,000 फ़ॉलोअर्स हैं।

वह अपने वीडियोस में अपने बच्चों के साथ खेलती हुई और खाना कहती हुई नजर आती है। क्रिस्टीना यह हमेशा कहती है कि वो एक प्रैक्टिकल माँ हैं। वह हमेशा ही अपने बच्चों के साथ रहती है और वह सब कुछ करती है जो हर मां अपने बच्चों के लिए करती है। और इसमें फर्क  हैं की बच्चों की संख्या ज्यादा है। क्रिस्टीना का कहना हैं की हर एक दिन उनके लिए अलग होता है।  वह स्टाफ के लिए शिडुअल बनाती है और घर के लिए सब खरीददारी भी खुद ही करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *