आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमे महिलाएँ पुरुषो से कंधे से कंधा मिलकार काम न कर रही हो। आज हर क्षेत्र में महिलाए पुरुषो के समान कक्ष आके खड़ी है और किसी भी देश की उन्नति के लिए महिलाओ की भागीदारी बेहद आवश्यक है। वैसे तो महिलाऐ आज हर किसी क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है लेकिन आज भी ऐसे कुछ क्षेत्र है जहा पे महिलाए बहोत ही काम दिखाई देती है।
आज हम आपके सामने ऐसा ही एक किस्सा लेके आये है जिसमें मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली रितु नरवाल मध्यप्रदेश राज्य की पहली महिला बस ड्राइवर बन गई हैं। आपको बतादे के मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओ के लिए बीआरटीएस पिंक बस के सेवा शुरू की थी , रितु बीआरटीएस कॉरिडोर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक बस की ड्राइवर बन गई हैं। रितु अभी बस चलाने की ट्रेनिंग ले रही है ,जिसके बाद उन्हें पिंक बस चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
आपको बतादे के रितु बस चलाने की ट्रेनिंग लेने के बाद रितु पहले 15 दिन तक सुबह 3 से 5 बजे तक बीआरटीएस के कॉरिडोर पर चलाती थीं। ट्रेनिंग ख़त्म करने के बाद रितु को बस चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। रितु राजीव गांधी प्रतिमा से निरंजनपुर और निरंजनपुर से राजीव गांधी प्रतिमा के रूट पर बस चलाती हैं।
साल 2019 में इंदौर में महिलाओ के लिये पिंक बस की सेवा शुरू की गई थी। आपको बतादे के इस बस सेवा में पहले दो महिला कंडक्टर मिली थी लेकिन, अब बतौर ड्राइवर के रूप में भी महिला मिल गई हैं। मध्यप्रदेश की पहली महिला बस ड्राइवर रितु ने बताया के उन्हें बचपन से ही टैक्सी चलाने का शौक था। लेकिन कभी उन्होंने बस जैसे बड़े वाहन चलाने के बारे में नहीं सोचा था। सिटी बस चलाने का मौका मिला तो उसकी भरपूर ट्रेनिंग लीं और मौका हाथ से जाने नहीं दींया।