हमारे देश में शादी को लेकर ठगाई के मामले आये दिन सामने आते रहते है। एक ऐसा ही ठगाई का मामला सामने आया है जिसमे शादी के कुछ दिनों बाद ही नई नवेली दुल्हन जिसके हाथो की महेंदी अभी उत्तरी भी नहीं थी उसने ससुराल में कांड कर दिया। बतादे के लुटेरी दुल्हन ने शाम को दूध में घर के सभी सदस्यों को नींद की दवाई मिलकर दूध पीला दिया फिर खुद पैसे और गहने लेकर फरार हो गई।
बतादे के यह हैरान कर देने वाला मामल मध्य्प्रदेश के उज्जैन से सामने आया है। इस घटना में एक लड़के की शादी 19 मार्च को शहर के चिंतामन मंदिर में महाराष्ट्र की रहने वाली निकिता नाम की लड़की से हुई थी। शादी एक दम सादगी से हुई थी जिसमे लड़की के परिवार से 6-7 लोग शामिल हुए थे।
दुल्हन जिस दिन आई उसी दिन से सभी को रात में दूध पीने की सलाह देते हुए उसके गुण समझाने लगी। बीते दो दिनों से तो वो परिवार के सभी सदस्यों को सोते समय पीने के लिए दूध दे रही थी। 22 मार्च की रात को भी सोने से पहले सभी को दूध दिया, जिसके कुछ देर बाद सभी बेहोशी की हालत में सो गए।
शादी के तीसरे दिन यानी 22 मार्च की देर रात लुटेरी दुल्हन अपने पति, सास, ससुर और देवर को घर में सोता छोड़कर फरार हो गई। वो अपने साथ घर में रखे 50 हजार कैश सहित चार सोने की चूड़ी, मंगल सूत्र और बिछुड़ी भी ले गई।
फिलहाल लुटेरी दुल्हन फरार है, जबकि उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाकाल थाना टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया की तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी पर फर्जी शादी और जेवरात लूटने का आरोप है।