रविवार आजका राशिफल : आज माता लक्ष्मी और सूर्यदेव कर रहे है इन पांच राशिओ में प्रवेश

Rashifal

मेष
आज आपको रोमांटिक जीवन में रंग भरने में सफलता मिलेगी। परिश्रम द्वारा आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते है। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। किसी निजी मित्र से आपको धोखा मिल सकता है, इसलिए आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

 

वृषभ
दिन महत्वपूर्ण है। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग के बीच कई आवश्यक अनुबंध होंगे। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी।  किसीको आँख बंध करके पैसा ना दे आपका पैसा कहीं अटक सकता है। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते होऔर आज अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लें।

 

मिथुन
पैसों के लेन-देन में आज सावधानी बरतें। परिवार में कोई शुभ कार्य पूरा होने वाला है। अपनी गलती की वजह से परेशानियाँ सामने आ सकती हैं और आपकी कोशिशें भी बेकार हो सकती हैं, इसलिए भी अपनी मेहनत को बहुत ऊंचे स्तर का बनाये रखना होगा ताकि लोग आपकी इस अच्छाई को समझ सकें। नौकरी धंधे में आपको लाभ का समाचार प्राप्त होगा।

 

कर्क

 

व्यक्तिगत और व्यावसायिक साझेदारी के मामले में आज भाग्य बहुत अहम् भूमिका निभाएगा। फिजूलखर्ची या निवेश से बचें। आपको अपने व्यवसाय को तेजी से बढ़ाने के लिए बड़े बुजुर्गो से सलाह जरूर ले। आज आपका स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। अचानक मिले पैसों का आपके भविष्य में काम आ सके ऐसे निवेश करे।

 

सिंह
आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। आप महत्वपूर्ण लोगो को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। रोजी व रोजगार से सम्बन्धित किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के आसार है। बिजनेस में जोखिम भरे फैसलों से बचना होगा। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।  गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से आपके दुखों का अंत होगा और आपका आत्म्विश्वास बढ़ सकता है।

 

कन्या
बेहतर होगा कि आज आप विवादों से दूर रहें। आज आपको परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। यदि कुछ नया व्यवासय शुरू करने जा रहे है तो बहेतर यही रहेगा की आप साझेदारी में ना करे और यदि आवश्यक हो तो अपने करीबी लोगों की राय लेने में संकोच न करें।

 

तुला
आज आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकती है जिससे आपको फायदा होगा। पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। दूसरों को अपने विचारों से सहमत करवाने में आप परेशानी महसूस कर सकते हैं। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आ सकता है, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों।

 

वृश्चिक
पुराने निवेशों से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस का कोई बड़ा काम आपके बिना नहीं हो पाएगा। आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आपके करियर में अचानक बदलाव आ सकता है, जिससे आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। याद रखें सफलता पाने के लिए आपको काफी महेनत करनी पड सकती है।

 

धनु
आज आपको नए क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढेगा।संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करे। मानसिक रूप से आप चिंतित रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।

 

मकर

व्यवसाय के मामले में भविष्य की योजना सफल होगी। घर में मेहमान आएंगे। लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि जोखिम भरे कार्यों में समय बर्बाद न करें। क्योंकि इससे नुकसान होने का खतरा रहता है। आज आपको कुछ चीज पता लग सकती है जिससे आपको आने वाले समय से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्स्थल पे जा सकते है।

 

कुंभ

आज आपके परिवार के लोग किसी भी चीज पे आपका साथ देंगे। जमीन-मकान के दस्तावेजों के अधूरे काम आने वाले समय में पूर्ण हो सकते है। प्रेम संबंधों के लिए आजका दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस में जोखिम भरे फैसलों से बचना होगा। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। आपकी बात या आदत से किसी को कोई गलतफहमी हो सकती है। कुछ लोगों की नजरों में आपकी इमेज खराब हो सकती है। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे।

मीन

दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। जोखिम के कार्यों से बचें। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। जीवनसाथी की इच्छा पूरी होगी और प्रेम भी बढ़ेगा।

ऊपर बताई गई जानकारी का हम दावा नहीं करते हैं कि यह सत्य एवं सटीक है. इन्हें अपनाने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *