बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी फिल्मों से अधिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर आये दिन चर्चा में रहते हैं।बॉलीवुड स्टार के लिये कोई प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना आम बात है इस स्टार ने इस जगह पर लिया महंगा घर ये सब खबरें सामने आती रहती है। लेकिन इस बार अभिषेक बच्चन ने मुंबई में एक अपना लेविश फ्लेट बेच कर अपने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। सोशल मीडिया पेल्त्फोर्म पर यह खबर आग की तरह फैल गई है। लोग इस खबर पर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
अभिषेक बच्चन साल 2014 में 41 करोड़ रुपए में ओबरॉय 360 में ३७ वे फ्लोर पर फ्लेट खरीदा था। इस लग्जरी अपार्टमेंट का टोटल एरिया 7527 स्व्केर फ़ीट है। इसी बिल्डिंग में बॉलीवुड के दूसरे सुपर स्टार जैसे के अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी यहा अपार्टमेंट है। अभिषेक बच्चन के फैंस अब इस बात को लेकर ज्यादा चिंतित हैं कि आखिर ऐसी तो क्या मुसीबत आ गई जो जिसकी वजह से अभिषेक बच्चन ने अपना यह अपार्टमेन्ट बेचा।
मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन अपना यह लेविश अपार्टमेंट अनुराग गोयल नाम के व्यक्ति को करीब 45.75 करोड़ में बेचा है। अभी अभिषेक बच्चन , उनकी पत्नी एश्वर्या राय बच्चन औरअपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई में अपने मम्मी-पापा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ रह रहे हैं। इस शानदार घर में चार कार पार्किंग के सुविधा भी थी।
अभिषेक बच्चन ने अपना यह शानदार अपार्टमेन्ट क्यों बेचा यह वजह तो सामने नहीं आयी। लेकिन पिछले साल दिसम्बर में अभिषेक बच्चन ने अँधेरी विस्तार में अटलांटिस प्रोजेक्ट में करीब 5184 स्कवेर फ़ीट का एक डुप्लेक्स अपार्टमेन्ट ख़रीदा था ,इस अपार्टमेंट की कीमत सूत्रों के अनुसार करीब 31 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। अमिताभ बच्चन ने भी पिछले साल अप्रैल में क्रिस्टल ग्रुप के ‘अटलांटिस प्रोजक्ट’ में एक आपर्टमेंट ख़रीदा था। अभिषेक बच्चन आखिरी बार बिग बुल नामकी फिल्म में नजर आये थे।