मोबाईल सेगमेंट में कुछ खास न करने के बाद Nokia ने लॉन्च की लैपटॉप नई रेंज, 8GB RAM के साथ देखें फीचर की डिटेल

Informational News

Nokia एक ऐसा नाम जिसे लोगो ने भुला दिया है लेकिन वह कभी लोगो के दिलसे नहीं निकलेगा| एक समय Nokia मोबाइल फोन की दुनिया का बादशाह होता था लें बढती कम्पटीशन के चलते Nokia ब्रांड धीरे धीरे पीछे छूटता चला गया| लेकिन Nokia कंपनी अपना नसीब अब लेपटोप की दुनिया में आजमाने के लिए उतरी है| हाल ही में Nokia ने अपने लेपटोप को लोंच किया है|

Nokia ने ऑफ ग्लोबल कंपनी के साथ मिलकर अपना नया लेपटोप लोंच किया है| ऑफ ग्लोबल कंपनी ने Nokia के साथ डिजाईन और बिक्री के लिए समजौता किया है| Nokia ने PureBook की रेंज लोंच करी है| इस सीरिज का पहला लेपटोप Nokia PureBook Pro फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है| इसमें 12वि जनरेशन का Intel i3 प्रोसेसर लगाया गया है| यह लेपटोप निजी और प्रोफेशनल दोनों कामो के लिए डिजाईन किया गया है|

Nokia PureBook Pro 8gb रेम और 512 gb की SSD के साथ आता है| इसमें आप MicroSD कार्ड को डालकर अपनी स्टोरेज को बढ़ा भी सकते है| लेपटोप 2 वेरियंट के साथ आता है, एक 15.6 इंच की डिस्प्ले के साथ और दूसरा 17.3 इंच की डिस्प्ले के साथ| इसमें आपको Window 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाता है| इसमें फिंगरप्रिंट रीडर भी सुरक्षा के लिहाज से दिया गया है|

Nokia PureBook Pro 15.6 इंच वाले मॉडल का वजन 1.7 किलोग्राम है और उसमे 57wh की बेटरी दी जाती है| वाही 17.3 इंच वाले मॉडल का वजन 2.5 किलोग्राम है और उसमे 67wh की बेटरी दी जाती है| फ़िलहाल इस लेपटोप को कंपनी ने यूरोप में लोंच किया है और इसकी कीमत 699 यूरो रखी गई है| भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो यह कीमत करीब 60 हजार रुपये के आसपास है| भारत में कंपनी इसको कब लोंच करेगी उसके बारेमे अभी कोई खुलासा नहीं करा गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *