ये हैं भारत में बिकने वाली बेस्‍ट Electric Scooter व बाइक, सिंगल चार्ज में चलती हैं 75 से 121 KM जाने इसकी कीमत

News

भारत में पिछले कुछ महीनो से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है और वह 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गए है| ऐसे में लोग अपना रुख इलेक्ट्रिक वाहनों की और मोड़ रहे है| भारत में इलेक्ट्रिक टू वीलर्स के प्रति लोग ज्यादा इच्छुक दिख रहे है| ऐसे में कई लोग कंफ्यूज होंगे की कोंसी इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक ले? लेकिन आज इस लेख में हम आपको टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक के बारेमे जानकारी देंगे|

Ola S1 यह भारत का सबसे ज्यादा डिमांडेड स्कूटर है| इस स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये है| आपके राज्य के हिसाब से आपको इसके ऊपर सब्सिडी भी मिलेगी| इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसको एक बार चार्ज करने पर 121 किमी के रेंज देता है| इसका एक और अन्य मॉडल भी है| S1 pro, जिसकी कीमत 1,29,000 रुपये है| फुल चार्ज होने में यह स्कूटी 5 घंटे का समय लेती है|

Revolt RV 400 यह बाइक भारत में 99,999 रुपये में मिलती है| इसमें कई तरह के मोड़ दिए गए है| जैसे नार्मल मोड़ में यह बाइक 150 किमी की रेंज देती है और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलती है| वाही सिटी मोड़ में यह बाइक 100 किलोमीटर की रेंज देती है वही 65 किमी की स्पीड देती है| स्पोर्ट्स मोड में यह बाइक 80 किमी की रेजं के साथ 85 किमी की टॉप स्पीड देती है|

TVS iQube tvs भारत के बाजार की भरोसे मंद कंपनी है| कंपनी ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लोंच कर दिया है| इसकी कीमत 1,00,777 रुपये है| इस स्कूटर की अन्य स्कुटरो की तुलना में थोडा कम रेंज तक चलती है| इसकी रेंज 75 किमी की है| लेकिन इसका पिकअप बढ़िया है| यह स्कूटर 4.2 सेकंड में 40 की स्पीड पकड़ लेता है|

Bajaj Chetak बजाज ने अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर के नाम चेतक पर रखा है| इसकी कीमत 1 लाख रुपये है| यह स्कूटर 90 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है| यह स्कूटर फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लेता है| इस स्कूटर में पुराने स्कूटर की जलक दी गई है|

Ather 450X यह स्कूटर भारतीय बाजार में बहोत अच्छे फीचर के साथ आ रही है| इस स्कूटर की कीमत 1,32,000 रुपये है| इसकी रेंज 116 किलोमीटर की है| इसको 0 से 80% तक चार्ज होने में केवल 3.5 घंटे ही लगते है| इसके आलावा कई और फीचर भी इस स्कूटर में दिए गए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *