महिला 1 घंटा कम काम करना चाहती थी, कंपनी ने किया मना, मिलेंगे 2 करोड़

News

आप किसी कंपनी या फर्म में काम करते हो और वहा से रोज 1 घंटे जल्दी जाने की छुट्टी मान्गे तो क्या होगा? आपको लगभग 2 करोड़ मिलेंगे ऐसी बात हम कहे तो? आप हसेंगे| लेकिन एक ऐसा वाकिया सामने आया है जिसमे ऐसा ही हुआ है| नौकरी पर से जल्दी जाने की छुट्टी मांगी थी बदले में नौकरी से छुट्टी हो गई| लेकिन अब कंपनी को उसे 1 करोड़ 87 लाख रुपये देने होंगे| हम आपको पूरी बात बताते है|

यह वाकिया लंदन का है| एलिस थोम्पसन, एक कंपनी में काम करती थी| साल 2018 में वह प्रेग्नेंट हुई| प्रेग्नेंट होने की वजह से उन्हें लम्बी छुट्टी मिली| लेकिन जब वह बच्ची को जन्म देकर वापिस कंपनी में लौटी तो कंपनी में सब बदल चूका था| थोड़े दिन ऐसे ही बीते| बच्ची की देखभाल के लिए एलिस ने अपने बोस पॉल सेलर से कुछ रियायते मांगी| उसमे एलिस ने कहा की वह हप्ते में 4 दिन काम करना चाहती है और रोज शाम 6 बजे की जगह 5 बजे घर जाना चाहती है|

ऐसा एलिस ने इसलिए कहा की, वह अपनी बच्ची की देखभाल करना चाहती थी और जब एलिस जॉब पर आती थी तो अपनी बच्ची को नर्सरी में रख कर आती थी| नर्सरी 5 बजे बंध हो जाती थी| इसीलिए एलिस 5 बजे घर जाने की रियायत मांग रही थी| लेकिन उनके बोस पॉल ने उनकी मांग को नकार दिया| पॉल ने कहा की कंपनी का बिजनेस इतना जोखिम नहीं ले सकता है| इसके चलते एलिस ने कंपनी मेसे इस्तीफा दे दिया|

इलिश ने बाद में एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल में जाने का फैसला लिया| एलिस का कहना था की उसे जो आज भुगतना पड़ रहा है वह उसकी बच्ची को न भुगतना पड़े इसलिए वह एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल जा रही है| ट्रिब्यूनल ने दोनों पक्षों की बात सुनी| ट्रिब्यूनल ने कहा की 2016 से एलिस कंपनी ने जुडी है और कंपनी को लगभग 1 करोड़ 21 लाख का फायदा कराया है| ट्रिब्यूनल ने इलिस की आय में नुकसान, पेंशन में नुकसान, भावनाओ को चोट पहुचाना, जेंडर भेदभाव के लिए कंपनी को इलिस को 1 करोड़ 87 लाख रुपये देने का आदेश दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *