देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Hero Splendor बाइक हुई महंगी, देखें नई रेट लिस्ट

Informational

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो की स्प्लेंडर है| हीरो भारत में सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी है| हीरो की बाइक हमेशा आम आदमी को ध्यान में रखकर बनाई जाती है| स्प्लेंडर से लेकर डीलक्स तक सभी बाइक आम आदमी के बजट से मेल खाती है| लेकिन अब अगर आप स्प्लेंडर सीरिज की कोई भी बाइक खरीदना चाहते है तो आपको इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा चुकानी पड़ेगी| क्युकी स्पेंडर सीरिज की बाइक के दाम कंपनी ने बढ़ा दिए है|

हीरो कंपनी ने स्प्लेंडर सीरिज के नए रेट 20 सितम्बर से लागू कर दिए है| स्प्लेंडर सीरिज भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है| बाइक के रेट बढे है लेकिन बाइक में मिल रहे फीचर में कोई फेरफार नहीं करा गया है| इसके फीचर पहले जैसे ही है| कच्चे माल की बढती कीमतों की वजह से यह बढ़ोतरी देखनेको मिल रही है|

अगर हम नए रेट की बात करे तो Splendor iSmart Drum/Alloy की कीमत 68,650 रुपये से बढ़ा कर 69,650 रुपये कर दी गई है| वाही Splendor Plus Self/Drum/Alloy/i3S की कीमत बढ़ा कर 68,360 रुपये कर दी है है| Splendor Plus Self/Drum/Alloy की पहले कीमत 66,050 रुपये थी, जिसे बढाकर 67,160 रुपये कर दिया गया है| Splendor Plus 100 Million Edition का दाम पहले जैसा ही 70,710 रुपये रखा गया है| इसमें कोई फेरफार नहीं है|

स्प्लेंडर सीरिज में स्प्लेंडर के साथ साथ सुपर स्प्लेंडर बाइक के दाम भी बढ़ा दिए गए है| Splendor Plus Back and Accent Self/Drum/Alloy की कीमत 67,260 से बढ़ा कर 68,860 रुपये करदी गई है| Super Splendor Drum/Alloy की कीमत 72,600 रुपये से बढ़कर 73,900 रुपये करदी गई है| इसके साथ साथ Super Splendor Disc/Alloy की कीमत बढाकर 77,600 रुपये करदी गई है|

बाइक के रेट आपके एरिया और राज्य के हिसाब से अलग अलग हो सकते है| अपने एरिया के दाम जानने के लिए अपने नजदीकी शो रूम की मुलाकात जरुर ले| एसी रोचक जानकारी हररोज पाने के लिए, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और इस लेख को अपने परिजन और मित्रो के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *