दहेज के लिये साफ्टवेयर इंजीनियर बताकर 2 शादियां की, पहली शादी में 25 लाख तो दूसरी में 15 लाख रूपये लिये

News

दहेज़ लेना एक गुनाह है| हमारे देश में अभी भी कुछ परिवार ऐसे है जो दहेज़ लिए बिना अपने बेटे की शादी नहीं करते| बेटा पढ़ा लिखा हो तो दहेज़ भी बढ़ जाता है| लड़की के पिता अपनी बेटी की ख़ुशी के खातिर अक्सर दहेज़ देने के लिए मान भी जाते है| एक अजीब मामला सामने आया है| जिसमे एक लड़के ने दो लडकियो के साथ शादी करके दोनो से दहेज़ ले लिया है| दहेज़ भी कम नहीं, किसीकी पूरी जिंदगी की कमाई के बराबर| पहली लड़की से 25 लाख और दूसरी लड़की से 15 लाख का दहेज़ लिया है इस भाई साहब ने|

पहेली शादी का मामला

दरअसल यह वाकिया उत्तरप्रदेश के प्रेमनगर का है| तरुण सिंघसिया नाम के युवक ने 2018 में रीता कुशवाह से शादी करी थी| रीता की उस वक्त उम्र 22 साल थी| शादी करने के लिए तरुण ने खुद को सोफ्टवेर इंजीनियर बताया था| बड़ी पढ़ाई दिखाकर दहेज़ भी अधिक लिया गया था| रीता के घरवालो ने 25 लाख दहेज़ समेत जेवर और सामन दिया था| रीता उरई की रहेवाली है| शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था| एक दिन रीता मैके गई और थोड़े दिन बाद ससुराल वापस आ गई| वापस आने के बाद रीता के ससुर सत्यप्रकाश सिंघसिया ने उससे छेडछाड करना चालू कर दिया| यह बात उसने तरुण को बताई, लेकिन तरुण ने उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, छेड़छाड़ से तंग आ कर वह अपने मायके चली गई और अपने पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया|

दूसरी शादी का मामला और भंडाफोड़

तरुण अब अकेला हो गया था| पहेली शादी का मामला कोर्ट में था, उसके बावजूद उसने आगरा की रहने वाली नम्रता कुशवाह से शादी करली| यह शादी 2 जुलाई 2021 को हुई थी| नम्रता कोभी तरुण ने सोफ्टवेर इंजीनियर होने की बात बताई थी| नम्रता के पास से तरुण ने 15 लाख रुपयों का दहेज़ लिया था| शादी के 2 महीने तक सब अच्छा चल रहा था| एक दिन नम्रता साफ़ सफाई कर रही थी| तभी उसके हाथो तरुण की पहेली शादी के फोटो और कोर्ट के दस्तावेज मिले| नम्रता ने रीता से संपर्क करा और साड़ी जानकारी बताई|

तरुण के द्वारा जो धोखा मिला था उससे गुस्साई दोनो लडकिया, पड़ाव थाना पहुची थी| और दोनो ने अपने पति पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है| युवक के खिलाफ दोनो युवतियों के शिकायत पर मामला दर्ज करा गया है| पोलिस आगे की छानबीन कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *