मुंबई के थ्री स्टार होटल में 8 महीने तक रहा शख्स, 25 लाख रुपये बना बिल तो अपने कमरे के बाथरूम से हुआ फरार!

News

एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है| अगर हम और आप किसी होटल में जाकर रुकते है तो अपने बजट के हिसाब सेही होटल का चुनाव करते है, और हो सके उतना जल्दी काम ख़त्म करके अपने घर लौटनेका प्रयास करते है| लेकिन आज जो वाकिया हम आपको बताने जा रहे है उसमे एक व्यक्ति 8 महीनो तक होटल में रहा और उसका बिल 25 लाख के करीब तक पहुच गया| बिल का भुगतान करनेसे पहले ही वह आदमी होटल रूम के बाथरूम से फरार हो गया|

दरअसल हम बात महाराष्ट्र के मुंबई शहर के खारघर इलाके की कर रहे है| एक व्यक्ति एस होटल में 8 महीनो तक अपने बेटे के साथ रहा और बिल का भुगतान किये बिना ही रूम के बाथरूम से फरार हो गया| इसकी जानकारी पोलिस को दी गई और पोलिस की छानबीन में मालूम पड़ा है की आरोपी 43 वर्षीय है और उसका नाम मुरली कामत है| उसके बेटे की उम्र 12 वर्ष है| पोलिस ने मामले पर जाँच शरु करदी है|

बिट साल 23 नवम्बर को मुरली कामत अपने बेटे के साथ होटल में चेक इन करे थे| यह एक थ्री स्टार होटल है| मुरली के साथ उनका 12 वर्षीय बेटा भी था| मुरली ने 2 कमरे बुक कराये थे| उन्होंने एक कमरा खुद के लिए और दूसरा कमरा बिजनेस मीटिंग के लिए बुक करवाया था| जब स्टाफ ने उन्हें भुगतान के बारे में पूछा था तो उन्होंने चेक आउट के समय भुगतान करनेको बोला था और सिक्योरिटी के लिए अपना पासपोर्ट जमा कराया था|

एक दिन जब सफाई कर्मचारी उनके रूम की सफाई करने उनके रूम में पंहुचा तो वहा कोई नहीं मिला| सफाई कर्मचारी ने रूम में खोजा लेकिन कोई नहीं मिला| तब उसमे मेनेजर को इस बात की जानकारी दी| मेनेजर ने पुष्टि करने के बाद पता चला की मुरली और उसका बेटा बाथरूम की खिड़की से भाग गए है| उसके बाद मेनेजर ने पोलिस को इन्फॉर्म किया| अब पोलिस मामले की जाँच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *