हमारे देश में आज भी कई राजघराने ऐसे है जो पूरी ठाठ माठ के साथ वही राजशाही की तरह से जीवन जीते है। राज परिवार के लोग जाहेर जीवन में भी कम देखने को मिलते है। आज हम राजघराने के बारे बात करने जा रहे है जहा आज भी राज परिवार के लोग पूरी मान मर्यादा के साथ जीवन बिताते है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है के राज परिवार घराने के राजकुमार और राजकुमारी ने राजघरा ने से बहार किसी आम परिवार के लड़के या लड़की से शादी की हो। हमारे देश भारत में तो ऐसा बहुत कम ही दिखने को मिलता है।

आज हम एक ऐसे ही राज घराने के बारे में बात करने जा रहे है जहा पे एक राजकुमारी एक आम लड़के से शादी करने जा रही है। हम बात कर रहे है जापान की राजकुमारी माको की जो अपने मंगेतर और प्रेमी केई कोमुरो से 26 अक्टूबर को शादी करने जा रही है। यह शादी को लेके जापान में काफी लोग इसकी आलोचना भी कर रहे है लेकिन राजकुमारी अपने प्यार को पाने के लिए सब कुछ सहन करने को तैयार है।
दरसल केई कोमुरो ने साल 2013 में एक डिनर के दौरान राजकुमारी को शादी के लिए प्रपोज किया था उसके बाद से ही दोनों के बीच एक दूसरे के लिए प्रेम बढ़ता गया। साल 2017 में राजकुमारी माको ने ऐलान किया था कि वह नवंबर 2018 में केई कोमुरो से शादी करेंगी, लेकिन इस शादी को 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
यह शादी काफी चर्चा का विषय क्यों बन गई है जापान में ,आपको बतादे के जापान के राज परिवार के निति नियमो के अनुसार अगर कोई भी इंसान राज घराने से बहार शादी रचाता है तो उसे राज परिवार का ओहदा छोड़ना पड़ता है और आम आदमी की तरह जिंदगी बितानी पड़ती है। इसके लेके बहुत सारे लोग राजकुमारी के इस निर्यण को लेके उसकी आलोचना भी कर रहे है लेकिन राजकुमारी अपना ओहदा छोड़ने को तैयार हो गई है।
यही नहीं जापान में अगर कोई राजपरिवार का व्यक्ति बहार किसी आम परिवार में शादी रचता है तो उसे राजपरिवार की और से मुआवजे के तौर पे 9 करोड़ के करीब पैसे भी मिलते है लेकिन राजकुमारी यह भी लेने से मना कर दिया है।