पूरी दुनिया में सोना सबसे कीमती मन जाता है, इसकी एक वजह यह है की यह एक ग्लोबल धातु मानी जाती है| हमारे देश में कई जगहे ऐसी है जहा पर सोना मलने की आशंका ज्यादा है| आपने कोहलर गोल्ड फिल्ड का नाम सुना होगा| वहा परभी अरबो रुपयों का सोना प्राप्त हुआ था| अब नया सोना निकालने के लिए भुलादे गए एक सोने के भंडार को फिरसे याद करा जा रहा है|
हम बात कर रहे है जयपुर के नजदीक आये दौसा जिले के ढाणी बासडी क्षेत्र की| करीब दो दशक पहले यहाँ पर सोने की खोजबीन चालू करी गई थी| और कड़ी मेहनत और समय के बाद 2008 में इसकी रिपोर्ट GSI और MICL ने तैयार करी थी| इसमें बताया गया था की इस क्षेत्र में सोना और तांबा मौजूद है| इसमें सीढ ढाणी बासडी क्षेत्र अकेला शामिल नहीं है बल्कि आंधी बापी क्षेत्र भी शामिल है|
यहाँ पर जो खोजबीन करी गई उसके रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में कुल 5.13 मिलियन तन ओर में 1.7% तांबा और 1.27 ग्राम प्रति टन सोना मौजूद है| अगर हम व्यावसायिक उत्पादन की बात करे तो सोना 3 ग्राम प्रति टन वायेबल माना जाता है| उस समय सोने की कीमत कम थी इसी लिए यहाँ पर किसी ने खदान करने की नहीं सोची| लेकिन एक कंपनी ने इसमें अपनी दिलचस्पी दिखाई थी|
कंपनी के हिसाब से यहाँ पर 10 साल तक खुदाई करने पर 31 हजार टन तांबा और 1,07,795 ओंस सोना निकाला जा सकता है| कंपनी के अनुसार यहाँ पर कुल 64,705 टन तांबा और 205750 ओंस सोने का भण्डार है| वर्तमान समय के सोने के मूल्य की बात करे तो 1 टन सोने की कीमत 4 अरब उन्नीस करोड़ रुँपये के आसपास होती है| जिसके हिसाब से इस खदान में लगभग 20 अरब रुपये की कीमत का सोना दबा है|
GSI और MICL दोनों अब इस क्षत्र में दिलचस्पी दिखा रहे है| लेकिन यहाँ की जमीन किसानो के खाते में है और कुछ गौचर जमीन है| अब आगे यहाँ पर क्या होता है यह देखने की बात होगी| लेकिन हमारे देश में भरपूर मात्रा में सोना मौजूद है इसकी दोराय नहीं है|