क्या LPG सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे करें चेक और रहें हमेशा सुरक्षित

Informational News

LPG गेस सिलिंडर लगभग हर घर में मौजूद होता है, इसके बिना मध्यम वर्ग का घर पूरा नहीं होता है, क्युकी इसके चलते ही परिवार के लोगो का खाना बनता है| आप अपने घर में LPG गेस सिलिंडर का इस्तेमाल करते है तो इसके पीछे की कुछ बातो का आपको ध्यान रखना आवश्यक है| इसके लिए आज हम आपको इस लेख में ऐसी जरुरी जानकारी देने जा रहे है जिसको देख लेंगे तो दुर्घटना होने की संभावना बहोत कम हो जायेगी|

आपको बतादे की LPG गेस सिलिंडर को बहोत ही ज्यादा सुरक्षा के साथ बनाया जाता है| इसको बनाने के लिए खास तरह की स्टील और अन्य कोटिंग का इस्तेमाल किया जाता है| इसको BIS 3196 के मानको को ध्यान में रखकर बनाया जाता है| इसको बनाने वाली कंपनी को पहले CCOE से मान्यता प्राप्त करनी होती है| इसके अलावा कंपनी के पास BIS का लाइसेंस भी होना अनिवार्य है|

कैसे होती है LPG गेस सिलिंडर की टेस्टिंग और एक्सपायरी डेट की जांच

आपको बतादे की एक्सपायरी डेट उन चीजो की होती है जिन चीजो को एक समय पर ख़राब होना तय होता है| लिहाजा LPG गेस सिलिंडर की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है| आपको बतादे की LPG गेस सिलिंडर का टेस्टिंग किया जाता है| उसके लिए सिलिंडर पर खास तरह का कॉड लिखा हुआ होता है| उसको आप देख समज सकते है की कब इसकी जांच होने वाली है|

जिस भी LPG गेस सिलिंडर पर A2022 लिखा हुआ होगा, तो आप मान लीजिये की उस सिलिंडर की टेस्टिंग साल की पहली तिमाही यानी की अप्रेल से जून के बिच में होनी है| टेस्टिंग में यह देखा जाता है की यह सेफ है या नहीं| जिस पर B2022 लिखा हुआ होता है उसका टेस्टिंग जुलाई से सितंबर के बिचमे होना होता है| जिस सिलिंडर पर C2022 लिखा होगा उसका टेस्टिंग अक्तूबर से दिसंबर के बिचमे होगा और जिसपर D2022 लिखा होगा उसका टेस्टिंग अगले साल जनवरी से मार्च के बिचमे होगा|

इतना सब होने के बाद LPG गेस सिलिंडर की पेंटिंग और उसकी अगला टेस्टिंग कोड लिखा जाता है| यह सब तभी होता है जब LPG गेस सिलिंडर टेस्टिंग के सभी मानको पर खरा उतरता है|इसीलिए आपके घर आने वाला हर LPG गेस सिलिंडर सुरक्षित होता है| लेकिन अपने घर के सिलिंडर का यह कोड जरुर चेक करले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *