किस्मत ने मारी पलटी, 56 वर्षीय ऑटो ड्राइवर रातोंरात बना ‘₹12 करोड़’ का मालिक

News

जब आदमी की किस्मत बदलती है तो रजा को रैंक और रैंक को रजा बनाने में देर नहीं करती| हमारे देश मेभी एक ऐसा ही किस सामने आया है| यहाँ पर एक आदमी को किस्मत ने रातो रात करोड़पति बना दिया है| यह आदमी ओटो ड्राइवर है और वह अब 12 करोड़ के मालिक बन गए है, जिससे उनका पूरा जीवन बदल गया है| अब यह कैसे हुआ वह हम आपको इस लेख में बताएँगे|

दरअसल यह मामला केरल का है| यहाँ पर 56 वर्षीय ओटो ड्राइवर जयपालन रातोरात करोडपति बन गए है| जयपालन, कोच्ची के पास मराडू में रहते है| उनके साथ उनकी 95 साल की मा, पत्नी और दो बच्चे रहते है| अपने बच्चो के सुनहरे भविष्य के लिए जयपालन ने बहोत मेहनत करी है| आज उनकी मेहनत ने दुसरे रास्ते से उनके कर्मो का फल दे दिया है| आज वह 12 करोड़ के मालिक बन गए है|

जयपालन हर साल ओणम बंपर लोटरी की टिकिट खरीदते थे| हर साल उनको निराशा ही हाथ लगती थी| उनके परिवार वाले भी उनको टिकिट न खरीदने के लिए कहते थे| लेकिन जयपालन मानते नहीं थे| इस साल जयपालन की किस्मत खुल गई, और रविवार के दिन लोटरी के नतीजे आते ही उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा| लोटरी टिकिट के लकी विनर का नाम टीवी पर घोषित किया जाता है और उन्हें वाही से इसकी जानकारी मिली|

जबसे उनकी टिकिट की घोषणा करी गई तबसे उनको लोग खोज रहे थे| जब उन्होंने केनरा बेंक में जाकर अपनी लोटरी टिकिट का नंबर जमा कराया तबसे यह खबर वायरल हो गई है| इस टिकिट का नंबर TE 645465 है और उन्होंने यह टिकिट त्रिपुनिठुर में मीनाक्षी लोटरी से ख़रीदा था|

उनको कुल 12 करोड़ की लोटरी लगी है जिसमे से 10% एजंट का कमीशन जाएगा और टेक्स को काटने के बाद उन्हें 7.39 करोड़ रुपये मिलेंगे| जयपालन इस पैसे के एक हिस्से का उपयोज अपने परिवार के लिए घर बनाने और अपना रुण चुकाने में करेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *