इस रेड लाइट पर पहुंचते ही कट जाता चालान, 45 दिन में 1.60 करोड़ का लगाया जुर्माना

News

डिजिटल युग में हर चीज धीरे धीरे डिजिटल हो रही है| हमारे देश मेभी सभी चीजे धीरे धीरे डिजिटल होती जा रही है| जहा पहले लोगो से काम चलता था अब वहा पर उनकी जगह रोबोट ने लेली है| लेकिन रोबोट सिर्फ बताई गई चीज ही करता है| मनुष्य की तरह वह अपनी बुध्धि का इस्तेमाल नहीं करता है इसीलिए कई बार इसमें समाश्या सामने आ जाती है| एक ऐसा ही वाकिया सामने आया है| देश में बड़े बड़े शहरों में ट्राफिक नियमो का पालन करवाने कैमरा और सेंसर लगाये गए है| जिससे अगर कोई ट्राफिक नियमो का उलंगन करता है तो उसका चालान ऑटोमेटिक कट जायेगा और उसके घर पर पहुच जाएगा|

उत्तरप्रदेश के कानपूर मेभी ऐसा ही करा गया है| अधिकांस चौराहे और तिराहे पर ऐसे केमेरा और सेंसर लगाये गए है| लेकिन अन्पुर के एक तिराहे से पिछले 45 दिनों में 16 हजार चालान काटे गए है| उस तिराहे परसे कई व्यापारी, कर्मचारी और अन्य लोग गुजरते है| उनके भी चालान कटे है| अब उस तिराहे पर लोग जाने से गभरा रहे है| यह तिराहा फजलगंज फायर स्टेशन से नजदीक है| विजय नगर के चौराहे पर स्मार्ट केमेरा लगने के बाद इस तिराहे पर भी ऐसे केमेरा लगाये गए थे|

इसका नतीजा यह हुआ की कई वाहनों को 10-10 हजार का चालान मिलने लगा| कई वाहन तो ऐसे भी है जिनकी कीमत से ज्यादा उनका चालान कटा है| केवल 45 दिनों में 16 हजार चालान कटे है| रेड लाईट जम्प पर 1 हजार और स्टॉप लाइन के उल्लंघन पर 500 रुपये का चालान कटता है| अगर हम 16 हजार को 1 हजार से गुणा करे तो 1.6 करोड़ रुपये होते है|

इस समस्या का पता चलते ही कुछ लोगो ने डीसीपी ट्रेफिक से मुलाकात करते जानकारी दी| उसके बाद केमरे की चेकिंग करवाई गई और पता चला की केमरे में टाइमर नहीं था और अन्य तकनिकी खामी होने से ऐसी समाश्या सामने आई है| डीसीपी ट्रेफिक ने कहा है की अधिकांस लोगो के चालान निरस्त करे गए है और अन्य लोगो कभी निरस्त करे जायेंगे| लोग ट्रेफिक नियम का पालन करे इस लिए यह केमेरा लगाये गए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *