अब कृषि पम्प कनेक्शन के लिए किसानों को देना होगा मात्र इतने रुपये

Informational News

किसान को उसकी फसल के दाम अक्सर कम मिलते है| वही फसल की लागत भी दिनबदिन बढती जा रही है, लेकिन फसल के दाम उतने नहीं बढ़ रहे, जिसके कारण किसान को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है| किसान की ऐसी परेशानियो को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने किसानो के लिए एक बहेतर योजना का सुभारम्भ किया है| इस योजना के अंतर्गत, मध्यप्रदेश मंत्री परिषद् द्वारा साल 2021-22 में कृषि उपभोक्ताओ के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है|

अब किसान को बिजली खपत पर कितने पैसे देने होंगे?

राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद 10 HP से कम क्षमता वाले मीटर रहित स्थाई कृषि पम्प उपभोक्ताओ को 1 HP के लिए सालाना 750 रुपये देने होंगे| बाकी की राशी राज्य सरकार विध्युत कंपनियो को देगी| सरकार ने इसके लिए करीब 9876 करोड़ की सब्सिडी प्रदान करेगी| इस निर्णय से करीब 21 लाख किसानो को फायदा मिलेगा|

जिसके पर 10 HP से अधिक का मीटर रहित स्थाई कृषि कनेक्शन है, उनको अन प्रति हॉर्स पावर 1500 रुपये सालाना देने होंगे| सरकार ऊपर के पैसे विज कंपनियो को प्रदान करेगी| इसमें करीबी 650 करोड़ रुपये की सालाना सब्सिडी सरकार की और से दी जायेगी| इससे करीब 50 हजार किसानो को फायदा मिलेगा|

अनुसूचित जानी और जनजाति के कृषि उपभोक्ता, जीके पास 1 हेक्टर से कम जमीन है ओत 5 HP के कम का कनेक्शन है उनको निःशुल्क बिजली प्रदान करी जायेगी| सम्पूर्ण राशी सरकार द्वारा कंपनियो को दी जायेगी| इससे करीब 9 लाख किसानो को फायदा मिलेगा| सरकार इसके लिए करीब 4700 करोड़ रुपये की सब्सिडी सालाना प्रदान करेगी|

घरेलु बिजली कनेक्शन पर क्या छुट मिल रही है?

घरेलु उपभोक्ताओ के लिए भी सरकार ने एक अच्छी योजना जारी करी है| इसके अंतर्गत अब 150 यूनिट की मासिक खपत पर 100 यूनिट के अधिकतम 100 रुपये देने होंगे| अनुसूचित जाती और जनजाति , BPL के घरेलु उपभोक्ता जिनती मासिक खपत करीब 30 यूनिट है उनको मात्र 25 रुपये देने होंगे| 4 महीने के 100 रुँपये देने होंगे| इस योजना का नाम गृह ज्योति योजना रखा गया है| इसमें करीब 5 हजार करोड़ की सब्सिडी दी जायेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *