अगर हमें इन्टरनेट पर कुछ सर्च करना हो तो हमें सबसे पहले किसी ब्राउज़र की जरुरत पड़ती है| ब्राउसर की दुनिया में गूगल क्रोम सबसे आगे है| हर एंड्राइड फोन में गूगल क्रोम होता ही है| Google Chrome के दुनिया में करीब 320 करोड़ से ज्यादा के यूजर्स है| ऐसे में इन यूजर की सुरक्षा की जिम्मेदारी रखना गूगल का कर्त्तव्य है| गूगल अपने सभी एप को हेकर से सुरक्षित करने में लगा रहता है|
लेकिन पिछले कुछ दिनों से Google Chrome के युजरो की सुरक्षा में छेद हो रहा लगता है| बताया जा रहा है की Google Chrome में कुछ खामी पाई गई है| गूगल क्रोम ने यूजर्स को चेतावनी जारी करी है| आपको बतादे की Google Chrome में एक नया जीरो डे हाई थ्रेट लेवल हैक पाया गया है| कंपनी का कहना है की हेकर्स क्रोम की सिक्युरिटी को ब्रीच करके यूजर्स के डेटा को टारगेट कर सकते है|
हालांकि Google Chrome की ओरसे जानकारी आ रही है की इसका फिक्स जारी कर दिया गया है| क्रोम के सभी प्लेटफॉर्म्स पर यह खामी पाई गई है| इसमें Windows, macOS, Linux और Android शामिल है| Google Chrome के साथ ऐसा तिन हफ्तों में दूसरी बार हो रहा है| कंपनी ने अभी तक कुछ खुलकर खुलासा नहीं करा है| इतनी बड़ी कंपनी होने के बावजूद हेकर का निशाना बनना, वह भी 3 हफ्तों में दूसरी बार यह यूजर के लिए चिंता की बात है|
Google Chrome में अणि सिक्युरिटी को बढ़ाने के लिए नए सॉफ्टवेर वर्जन को लोंच करा है| यूजर अब इस नए वर्जन को डाउनलोड कर सकते है| अगर आपको आटोमेटिक अपडेट नहीं आता है तो आपको मैन्युअली सेटिंग्स में जाकर इस अपडेट को करना होगा| इस घटना से हमें सबक मिलता है की अब सभी यूजर्स को ऐसे हेकिंग से सावधान रह कर अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना होगा|
ऐसी रोचक जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और यह लेख अपने परिजन और मित्रो के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|