KBC के इन 9 सवालों का जवाब देकर करोड़पति बन चुके हैं लोग, क्या आपको मालूम है इनके जवाब?

News

Table of Contents

केबीसी के बेहतरीन होस्ट अमिताभ बच्चन अपनी बातों के जरिए लोगों को इस शो में बांधकर रखते हैं और शो से कुछ जीतने के लिए कंटेस्टेंट का दिमाग भी जरूरी होता है। तभी तो कोई बन पाता है करोड़पति और पूरे हो पाते हैं उसके सारे सपने। आप भी कोशिश करिए हो सकता है आपको इन सवालों के जवाव बखूबी आते हों और अगर ऐसा होता है तो आपको जरूर आने वाले सीजन में पार्टिसिपेट करना चाहिए।

आपको बतादे के सभी सवालों के जवाब आखिर में दिए गए है।

1. इनमें से किस कलाकार को भारतीय संविधान के मूल दस्तावेज के ‘Illuminating’ का कार्य सौंपा गया था?

A. राम किन्कर बाईज

B. बेनोड बेहरी मुखर्जी

C. अबानिंद्रनाथ टैगोर

D. नंदलाल बोस

 

2. इनमें से किसे भारतीय संविधान के अनुसार संसद की कार्यवाही में भाग लेने की इजाज़त है?

A. सॉलिसिटर जनरल

B. अटॉर्नी जनरल

C. कैबिनेट सचिव

D. मुख्य न्यायाधीश

 

3. भारत में इनमें से किस किले का निर्माण यूरोपियन औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा नहीं किया गया है?

A. फ़ोर्ट डान्सबोर्ग

B. फ़ोर्ट नार्डन

C. फ़ोर्ट चेम्ब्रे

D. सेंटा कैटरीना किला

4. 18 अक्टूबर 1868 को अंग्रेजों के हाथों निकोबार द्वीप समूह बेचने के बाद भारत से किस औपनिवेशिक शक्ति का अंत हो गया था?

A. बेल्जियम

B. इटली

C. डेनमार्क

D. फ़्रांस

 

5. दुनिया की दूसरी सबसे लंबी चोटी K2 पर चाढ़ाई चढ़ने वाली पहली महिला कौन थीं?

A. जुंको ताबेई

B. Wanda Rutkiewicz

C. तामे वाटानाबे

D. चंतल मौदुई

 

6. 1978 में अंटार्कटिका महाद्वीप में पैदा होने वाला कौन व्यक्ति बना था?

A. एमिलियो पाल्मा

B. जेम्स वेडेल

C. नथनील पामर

D. चेल्स विल्केस

 

7. सूरत में आने वाले पहले ब्रिटिश व्यापारी जहाज़ हैक्टर का कप्तान कौन था?

A. पॉल कैनिक

B. विलियम हॉकिन्स

C. थोमस रो

D. जेम्स लेनक्सेट

 

8. 2017 में भारतीय खगोलज्ञों की ओर से खोजे गए आकाशगंगा के सुपर क्लस्टर को क्या नाम दिया गया?

A. लक्ष्मी

B. पार्वती

C. सरस्वती

D. दुर्गा

 

9. इनमें से कौन सी जोड़ी नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अभिभावक और संतान की जोड़ी नहीं है?

A. मैरी क्युरी, आइरीन जॉलियट क्युरी

B. नोल्स बोर, आगे बोर

C. जेजे थॉमसन, जॉर्ज पैजेट थॉमसन

D. हर्मन एमिल फ़िशर, हान्स फिशर

ये रहे इन सवालों के जवाब- 1-D, 2-B, 3-C, 4-C, 5-B, 6-A, 7-B, 8-C, 9-D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *