Fayde ki Baat:रसोई में पड़े पुराने स्‍टील के ग्‍लास से करें ये काम, फायदे में रहेंगे

Informational

घरमे राखी पुरानी चीजो से आप अपनी क्रियेटिविटी के जरिये कुछ न कुछ बना सकते है| आप अपने घर में रखे पुराने स्टील के ग्लास को यूज करके भी कुछ बना सकते है| अब आप कहेंगे की पुराने ग्लास मेसे क्या बन सकता है| पुराने ग्लास मेसे कई तरह की घर में अच्छी दिखने वाली चीजे बन सकती है| आपके घर में कोई पुराना ग्लास पड़ा हो जिसकी चमक फीकी पड़ गई हो उसे आप इस काम में ले सकते है| आपको अपना पुराना ग्लास अब फेंकने या किसी भंगार वाले को देने की जरुरत नहीं है| आज हम आपको इस लेख में पुराने ग्लास मेसे बनने वाली तिन क्रिएटिव चीजो के बारेमे बताएँगे|

पुराने ग्लास मेसे पेन/पेन्सिल होल्डर

पुराने स्टील के ग्लास मेसे पेन होल्डर बनाने के लिए सबसे पहले आपको 5 मीटर सुतली, 1 बोटल ग्लू, 2 से 3 कलर और फेब्रिक पेंट चाहिए| आप इसको बाजार मेसे आसानी से खरीद सकते है| सबसे पहले ग्लास को अच्छे से धोकर सुखा ले| बादमे उसपर ग्लू लगादे| ग्लू लग जाने के बाद ग्लास पर सुतली को गोल गोल लपेटले| ग्लू को थोड़ी देर सूखने दे| बाद में उसके ऊपर फेब्रिक पेंट से कलर करे| कलर सुख जाने के बाद आप उसके ऊपर कुछ अन्य डिजाइन भी बना सकते है|

ग्लास मेसे फ्लावर वास

आप पुराने ग्लास मेसे फ्लावर वास भी बना सकते है| इसके लिए आपको 2 स्टील के ग्लास चाहिए| इसके अलावा आपको फेब्रिक कलर, 1 मीटर पतला गोटा और स्टील को चिपकाने वाला ग्लू| यह सब बाजार में आसानी से आपको मिल जाएगा| सबसे पहले 2 स्टील के ग्लास को एक दुसरे के विपरीत चिपकादे| चिपक जाने के बाद उस पर फेब्रिक कलर से कलर कर दे| ग्लू सुख नेके बाद ग्लू की मदद से स्पायरल अंदाज में गोटे को ग्लास में चिपका दे| आप वास को सजाने के लिए कुछ अन्य तरीके भी आजमा सकते है|

स्टील ग्लास की मदद से केंडल होल्डर

आप अपने पुराने स्टील के ग्लास की मदद से केंडल होल्डर भी बना सकते है| इसके लिए आपको 1 छोटा स्टील और 1 छोटा कांच का ग्लास चाहिए| इसके अलावा गोल्डन स्प्रे कलर, सिल्वर स्प्रे कलर और बिड्स चाहिए| सबसे पहले स्टील के ग्लास पर गोल्डन कलर कर दे और कांच के ग्लास को सिल्वर कलर कर दे| अब कलर सूखने के बाद स्टील के ग्लास में आपको कांच का ग्लास डालना है| इसको आप चिपका भी सकते है| केंडल होल्डर को अच्छा दिखाने के लिए आपको स्टील के ग्लास के बहार बिड्स की मदद से ग्लास को सजाना है| ग्लास सज जाने के बाद आपका केंडल होल्डर तैयार हो जाएगा|

एसी क्रिएटिव आइडिया हर रोज पाने के लिए, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और इस लेख को अपने परिजन और मित्रो के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *