कई लोग खुद का कारोबार शुरू करना चाहते है तो कई लोग इस महंगाई की मार से बचने के लिए पार्ट टाइम जॉब शुरू करना चाहते है| लेकिन बाजार में ऐसे बहोत कम विकल्प मौजूद है की आप ऐसा कर सके| आज हम आपको इस लेख के जरिये ऐसी जानकारी देने जा रहे है जिसमे बिना पैसा खर्च करे आप फुल टाइम और पार्ट टाइम जॉब करके साल के 3 लाख रुपये कमा सकते है|
हम बात कर रहे है अमेज़न के डिलीवरी पार्टनर बनने की| Amazon आपको मौका दे रहा है खुद के दम पर खड़ा होने का और पैसा कमाने का| Amazon ने Flex सर्विस भारत में लांच करी है, जिसके तहेल आप अपना रजिस्ट्रेशन करके कमा सकते है| आज आपको इस लेख में इसके बारेमे पूरी जानकारी देंगे|
Amazon की फ्लेक्स सर्विस में डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए सबसे पहले आपको flex.amazon.com/faq पर जाना होगा| आपको अपनी कुछ जानकारी इसमें देनी होगी| इसके बाद आपको Amazon फ्लेक्स एप डाउनलोड करनी होगी| इसमें आपके पाससे जो जानकारी मांगी जायेगी वह आपका नाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी और आपके पास किस तरह का वाहन है, जैसी जानकीर शामिल है| फिर खुद को एप में रजिस्टर करे|
यह सब हो जाने के बाद एप द्वारा मांगी गई आपकी अन्य जानकारी भी आपको देनी होगी| यह आपकी पहचान की जांच करने के लिए होगी| इसके बाद आप जिस एरिया में काम करना चाहते है उस एरिया को आपको चुनना होगा| पेमेंट पाने के लिए आपको कुछ अन्य जानकारी भी देनी होगी|
Amazon की फ्लेक्स सर्विस में डिलीवरी पार्टनर बनने के लिए कुछ चीजे आवश्यक है| जैसे की आपने पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए| जिसमे 2gb रेम, फ्लेश के साथ केमेरा, GPS और फोन में डेटा और कोलिंग की सर्विस चालू होनी चाहिए| आपके पास 2 पहिया वाहन होना चाहिए| जिसकी RC बुक, PUC, इंश्योरंस जैसे दस्तावेज शामिल है| इसके अलावा पेमेंट और टेक्स के लिए आपका पेन कार्ड और आपका सेविंग या करंट एकाउंट होना चाहिए|
Amazon फ्लेक्स डिलीवरी पार्टनर को हर घंटे के 120 से 140 रुपये देती है| अगर आप दिन के 6 घंटे काम करते है तो आप महीने के आराम से 25 हजार कमा सकते है| जो सालाना 3 लाख रुपये होते है| अगर कोई पार्ट टाइम काम करके केवल 4 घंटे इसमें काम करता है तो वह महीने के 17,000 रुपये आराम से कमा सकेगा| पार्टनर की कमाई का 1% टेक्स के रूप में कटता है|