थोड़ी तो रहेम कर दो अब। देश के मिडल क्लास के लोगो का जीना बहुत ही चुनौती वाला हो गया है।इसका कारण बस यही है के आये दिन देश में जीवन जरुरी चीजों के दाम बढ़ते ही जा रहे है। कभी यह सुनने में नहीं आया के इसके दाम काम हुए ,जब भी सुनो तब सैम बढ़ते ही रहते है। जीवन जरुरी ऐसी कोई एक चीज नहीं है जिसके पिछले कुछ समय में दाम बढे न हो।
आप देखले के चाहे किसी भी प्रकार की दाल हो ,रसोई गैस ,खाने का तेल और पेट्रोल डीजल इन सभी के दाम दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। इसका बहुत बड़ा असर गरीब और मिडल क्लास के लोगो पर पद रहा है।आज हम बात करने वाले है रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के बारे में इनके दाम अभी क्यों बढ़ रहे है।
आपको बतादे के आने वाले कुछ ही दिनों में आपको रसोई गैस के 1000 रूपये देने पड़ सकते है। क्योकि आंतरराष्टीय बाजारों में कच्चे तेल दाम बढ़ रहे है। आपको बतादे के पिछले महीने कच्चे तेल की दाम प्रति बैरल 74.22 डॉलर था तो इस महीने कच्चे तेल का दाम प्रति बैरल 75 डॉलर हो गया है। कच्चे तेल के आंतरराष्टीय बाजारों में दाम दिन ब दिन बदलते रहते है। अगर ऐसा चलता रहा तो शायद आने वाले त्योहारों की सीजन में आपको रसोई गैस के 1000 भी देने पड़ सकते है।
खबरों के मुताबिक अगर कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी होती है तो पेट्रोल डीजल के दामों में भी कुछ ही समय में बढ़ोतरी देखि जा सकती है। आपको बतादे के अभी पिछले 18 दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं देखि गई थी। जानकारों का कहना है के अमेरिका के तेल भंडार के तीन वर्ष के निचले स्तर पर आने तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों मेंं तेजी आयी है।