संविदा शिक्षक की नौकरी करके 27 कोलेज बन गई, यह कुछ अटपटी बात लग रही है| लेकिन यह सच है, ग्वालियर में प्रशांत सिंह परपर नाम के व्यक्ति ने साल 2006 में संविदा शिक्षक के रूप में नौकरी शरु करी थी| EOW ने प्रशांत सिंह के ठिकानो पर छपा मारा था और वहा पर खुलासा हुआ था की प्रशांत सिंह करीब 27 कोलेजो के मालिक है| प्रशांत मूलतः राजस्थान के रहने वाले है|
आपको बतादे की शनिवार के दिन EOW ने प्रशांत सिंह के घरो पर छापा मारा था| शुरूआती जांच में मालुम चला था की प्रशांत के पास 27 कोलेज, 4 दफ्तर, 2 मकान, जमीन और बेंक एकाउंट है| उसके साथ साथ लाकर में कई दस्तावेज भी प्राप्त हुए है| EOW की टीम ने प्रशांत के एक दर्जन सेभी ज्यादा ठिकानो पर छापा मारा था, उसमे सत्यम टावर स्थित उनका घर भी शामिल है|
साल 2006 में सहायक शिक्षक की नौकरी शुरू करने वाले प्रशांत सिंह के पास आज 4 D.ed, 3 B.ed कोलेज और 3 नर्सिंग कोलेज समित करीब 27 कोलेज है| इसके साथ साथ प्रशांत के पास 2 घर और 4 दफ्तर होने काभी खुलासा हुआ है| प्रशांत सिंह ने अपना नेटवर्क राजस्थान से झारखण्ड तक फैलाकर रखा है| प्रशांत के दफ्तरों से सरकारी दफ्तरों और सरकारी अधिकारिओ के स्टेम्प शील भी मिले है|
EOW ने कहा है की अब तक प्रशांत के पास 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है| ऐसा भी सूत्रों के द्वारा मालुम चला है की, प्रशांत सिंह आने वाले राजस्थान विधानसभा के चुनावो की तैयारिया कर रहा है| इसके लिए उसने अपने वतन राजस्थान ने बाड़ी इलाके में कुछ सभाए भी आयोजित करवाई थी|