शनिदेव की कृपा जिसपर बरसती है, वह इंसान कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता है| लेकिन कई लोगो की कुंडली में शनि की ढैया या शनि की साढ़े साती चल रही होती है, उनपर कई परेशानिया आती है| शनि की ढैया और साढ़े साती की वजह से व्यक्ति का बुरा समय शुरू हो जाता है| ऐसे जातको को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए|
आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है, जिसको करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और उनकी कृपा आप पर हमेशा बरसती है| शनिदेव के यह उपाय शनिवार के दिन करने चाहिए, क्युकी शनिवार का दिन भगवन शनि देव का दिन माना जाता है|
शनि के शुभ फल लेने के लिए शनिवार के सिन करे यह उपाय
- शनिवार के दिन, काली चीजे नहीं खरीदनी चाहिए| क्युकी ऐसा करने से शनि देव अशुभ प्रभाव देते है| काली चीजो में लोहा, छाता, उड़द, चमड़े के जुते जैसी चीजे शामिल होती है|
- शनिवार के दिन सरसों के तेलसे कुछ उपाय करने चाहिए| शनिवार के दिन सरसों के तेल का दिया शनिदेव के मंदिर में जलाना चाहिए और सरसों के तेल की मालिश करके नहाना चाहिए|
- शनिवार के दिन भगवन शनि देव को काली उड़द की दाल या काले टिल शनिदेव को अर्पित करने से शुभ फल मिलता है|
- लोहे की चीज, जो मंदिर में काम आ सके, ऐसी चीज को मंदिर में दान करना चाहिए| ऐसा करने से भगवन शनिदेव खुश हो जाते है|
- गेहू के साथ थोड़े काले चने मिलकर पिसवाने से आर्थिक लाभ मिलता है| यह काम शनिवार के दिन करना चाहिए|
- शनिदेव के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए चीटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाना चाहिए| ऐसा करनेसे शनि देव का शुभ प्रभाव आपके ऊपर शुरू होता है|
- शनिवार के दिन अवश्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए| हनुमान जी की पूजा शनिवार के दिन करनेसे सभी अशुभ प्रभाव दूर हो जाते है|
- पीपल के पेड़ के निचे सरसों के तेल का दिया जलना चाहिए| ऐसा करने से शनि की अशुभ द्रष्टि आप परसे दूर हो जाती है|