पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का बाबा रामदेव ने किया बचाव, कहा- सरकार को सरकार भी चलानी है

News

योग गुरु बाबा रामदेव अपने एक पुराने ट्वीटको लेकर ट्रोल हो रहे हैं। लोग उनको आड़े हाथ ले रहे हैं। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम को लेकर मीडिया बाबा रामदेव को सवाल कर रहे हैं। जिसके जवाब में बाबा रामदेव सरकार का बचाव करते नज़र आ रहे हैं। सरकार के टैक्स कम न करने को लेकर बाबा रामदेव ने सर्कार का बचाव करते हुए कहा ही सर्कार की भी अपनी अलग आर्थिक चुनौतियां हैं।

बाबा रामदेवका कांग्रेस शाशन के समय एक ट्वीट किया था जिसमे उन्होंने लिखा था कि कालाधन वापस आएगा तो पेट्रोल 30 रुपए में मिलेगा।उसकी पर उनको आड़े हाथ लिया जा रह यहीं जिस पर अपना बचाव करते हुए उन्होंने कहा है कि जो  कालाधन, भ्रष्टाचार, व्यवस्था परिवर्तन को लेकर उन्होंने पूरे देश मे आंदोलन चलाया था।तब उन्होंने अलग-अलग प्रकार के आर्थिक सुधार के साथ-साथ कहा था कि जो क्रूड ऑयल के रेट हैं, उसके अनुरूप यदि तेल बेचा जाए  तो जो उन्होंने बोला था वो निश्चित रुप से हो सकता था।

उन्होंने ये भी कहा की, ‘सरकार ने जिस तरीके से पूरी अर्थव्यवस्था को संजोया है, उनको राष्ट्र हित के सामाजिक कार्यो को जारी रखना है। अलग-अलग आर्थिक चुनौतिया हैं। सरकार को सरकार भी चलानी है। उसके लिए वो टैक्स नहीं हटा पा रहे हैं। कभी ना कभी ये सपना साकार होगा। ‘ हलाकि भारत में अभीभी ईंधन की कीमतों में कोई राहत नहीं देखि गयी हैं। भारत के हर बड़े शहर में पेट्रोल की कीमते 104 रुपए से लेकर 107 रुपये तक चल रही हैं। वही डीज़ल की कीमते 95 रुआपये के पार जाती दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *