पति का शव देख पत्नी ने भी छोड़ी दुनिया, एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार

News

अक्सर हमने देखा है के प्यार में कई जोड़े एक साथ जीने के मरने की कस्मे खाते है लेकिन शादी के बाद जोड़े में से किसी एक की मौत हो जाये तो दूसरा मर नहीं जाता। लेकिन राजस्थान के अजमेर जिले में एक जोड़ा मिसाल बन गया है। बतादे के पति का निधन हो जाने के बाद तुरंत ही पत्नी ने भी अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना में पति की उम्र 105 साल और पत्नी की उम्र 101 साल बताई जा रही है।

बतादे के यह किस्सा राजस्थान के अजमेर जिले के श्रीनगर कस्बे के कालेड़ी गांव में सामने आया है। यहा एक जोड़ा अपनी शादी के बाद 80 साल तक साथ रहा. दोनों का एक दूसरे के प्रति लगाव इतना गहरा था कि तीन दिन पहले महज पांच घंटे के अंतराल में दोनों का निधन हो गया। इस में पहले पति ने दुनिया छोड़ी तो पत्नी ने भी पांच घंटे बाद ही प्राण त्याग दिए। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

इस घटना पर बात करते हुए गांववाले ने बताया के दोनों ने अपना जीवन सादगी से जिया। दोनों खेती-बाड़ी के काम मिलजुल कर करते थे। भैंरू सिंह खेती-बाड़ी के काम के बाद गांव में ही परचून की दुकान करने लगे थे। 6 साल पहले भैंरू सिंह को लकवा आ गया था।

गुरुवार को शाम 4 बजे अचानक भैंरू सिंह का निधन हो गया। पत्नी हीरादेवी पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और वे गुमशुम हो गईं। पति भैंरू सिंह के निधन के महज पांच घंटे बाद ही हीरादेवी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *