निवेशक हुए मालामाल:IRCTC का शेयर जाएगा 5,100 रुपए पर, एक महीने में हर शेयर पर 1,000 रुपए का फायदा मिला, डीमार्ट का शेयर 500 रुपए बढ़ा

Informational

शेयर बाजार में पिछले कुछ वर्षो से तेजी देखनेको मिल रही है| कई कंपनीओ ने अपने शेयर धारको के निवेश का अच्चा रिटर्न दिया है| आज हम आपको IRCTC और एवन्यू सुपर मार्ट के शेयर के बारेमे जानकारी देंगे| पिछले कुछ समय में इन दोनों कंपनियो ने अपने शेयर धारको को अच्छा रिटर्न दिया है| दोनों ही कंपनीओ ने अपने निवेशको के पैसो को 2 से 3 गुना कर दिया है|

IRCTC के शेयर पिछले कुछ दिनों से रोजाना बढ़त बनाये हुए है| कंपनी का शेयर रोजाना करीब 5%बढ़ रहा है| अभी कंपनी के एक शेयर की कीमत 3500 रुपये के आसपास है| पिछले वर्ष यह कीमत 1291 रुपये प्रति शेयर थी| कंपनी ने अपने निवेशको का पैसा 1 साल में लगभग तिन गुना कर दिया है| एक महीने पहले तक इस कंपनी के शेयर का भाव 2500 रुपये के आसपास था| कंपनी का सालाना कारोबार 783 करोड़ है इसमें कंपनी 189 करोड़ का मुनाफा किया है|

IRCTC का मार्किट केप 58 हजार करोड़ के आसपास है| IRCTC ट्रेन में खाना देने और टिकिट बुक करने जैसी सुविधा देती है| कंपनी का इस सेक्टर में एकाधिकार है| इसीलिए जानकार कहते है की IRCTCका शेयर आगेभी बढ़ने वाला है| सरकार के एसेट मोनीटाईजेशन की वजह से इस कंपनी के शेयर में तेजी देखनेको मिल सकती है| आगे कंपनी का शेयर 4 हजार और लम्बे समय में 5 हजार तक जा सकता है|

D-Mart चलाने वाली कंपनी एवन्यू सुपर मार्ट का शेयर भी बहोत तेजी में दिख रहा है| कंपनी के शेयर ने पिछले एक वर्ष में अपने निवेशको के पैसे लगभग दो गुना कर दिए है| इस महीने की शुरुआत में कंपनी के शेयर ने 4 हजार का लेवल क्रोस करदिया है| पिछले साल का निचला स्तर 1949 रुपये का था| इसका मतलब यह है की कंपनी ने अपने निवेशको का पैसा डबल कर दिया है|

एवन्यू सुपर मार्ट का सालाना बिजनेस 23 हजार करोड़ का था, जिसमे कंपनी ने 1165 करोड़ का प्रॉफिट करा था| एक महीने पहले शेयर का भाव 3500 रुपये के आसपास था और अब 4000 रुपये के आसपास है| एक महीने में कंपनी के शेयर ने अपने निवेशको को 500 रूपए प्रति शेयर का फायदा कराया है|

एसी जानकारी हररोज पाने के लिए, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और इस लेख को अपने मित्रो और परिजनों के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *