दिवाली: भूलकर भी घर न लाएं गणेश-लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति, हो जाता है ‘अशुभ’

Devotional Informational

दिवाली आ रही है, ऐसे में आप अपने घर दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा की तयारी भी कर रहे होंगे| इस बार दिवाली 4 नवम्बर को है और आज धन तेरस है| आजके दिन कई लोग पूजा की खरीदारी करने के लिए बाजार में जाते है| ऐसा मन जाता है की दीवाली के दिन गणेश लक्ष्मी की पूजा एक साथ करने से बहोत अच्छा लाभ मिलता है|

अगर आप गणेश लक्ष्मी की मूर्ति लेने जा रहे है तो कुछ बाते ऐसी है जो आपको जान लेनी चाहिए| अगर आप बिना सोचे गलत मूर्ति लेकर आते हो और उसकी पूजा करते हो तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है| आज हम आपको इस लेख में कैसी मूर्ति खरीदनी चाहिए इसके बारेमे जानकारी देने जा रहे है|

गणेश लक्ष्मी की मूर्ति कैसी होनी चाहिए? जिससे ज्यादा लाभ मिले|

  • आपको बतादे की अगर आप गणेश भगवन और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीद रहे है तो दोनों की अलग अलग मूर्ति न ले बल्कि दोनों की संयुक्त मूर्ति ख़रीदे|
  • ऐसी मूर्ति की खरीदारी करे जिसमे गणेश जी और माता लक्ष्मी बैठी हुई मुद्रा में हो| कभी भी खड़ी मुद्रा की मूर्ति नहीं खरीदनी चाहिए| एसी मूर्ति अशुभ होती है और इसका नकारात्मक प्रभाव घरमे पड़ता है|
  • अगर आप बाजार में जा रहे है तो जल्दबाजी में खंडित मूर्ति न खरीद ले| ध्यान रखे की मूर्ति कहीसे खंडित न हुई हो| खंडित मूर्ति की पूजा करना अशुभ माना जाता है|
  • गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखे की गणेश भगवन की सूंड बाई तरफ घूमी होनी चाहिए और मूर्ति में चूहा होना चाहिए|
  • मूर्ति में गणेश भगवन के हाथ में लड्डू होने चाहिए और माता लक्ष्मी के हाथ मेसे सिक्के गिरते दिखने चाहिए| ऐसी मूर्ति की पूजा करने से अवश्य लाभ मिलता है|
  • मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखे की मूर्ति किस चीज की बनी हुई है| अगर मूर्ति मिटटी, अष्ट धातु, चांदी या पित्तल से बनी हुई होगी तो यह शुभ माना जाएगा| ध्यान रखे की कभी भी प्लास्टिक की मूर्ति न ख़रीदे|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *