चोर ने मंदिर से गहने चुराने के लिए दीवार में किया छेद, भागते समय हुआ कुछ ऐसा, जो सोचा भी नहीं होगा

News

वो कहते है ना आदमी को किसी चीज की लत उसे गुलाम बना देती है। बुरी चीजों की आदतों के आदमी इतना अँधा हो जाता है के उसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। कुछ ऐसा ही आंध्र प्रदेश में हुआ है। जहा पर एक युवक शराब का इतना आदि हो चूका था अब उसके पास शराब पिने के पैसे नहीं थे तो उसने पास के मंदिर में चोरी करने के फैसला किया। फिर जो हुआ। …..

ये घटना आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कांचीली मंडल के जदुपुदि गांव में हुई। खबर के मुताबिक़, 30 साल के इस चोर की पहचान आर पापा राओ के तौर पर हुई। उसने ये चोरी मात्र एक शराब की बोतल के लिए की। वो गांव के जमी येलम्मा मंदिर की दीवार में छेद कर अंदर घुसा था। उसने भगवान पर चढ़े चांदी के गहने चुराए और उसी छेद से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन जिस छेद से वो आसानी से अंदर आ गया, उसी छेद में निकलते हुए फंस गया।

चोर ने मंदिर से बीस ग्राम चांदी के गहने चुराए थे। बाद में जब सुबह मंदिर खोला गया, तो पुजारी ने छेद में फंसे चोर को देखा। उसने तुरंत पुलिस को फ़ोन कर बुलाया। पुलिस ने चोर को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने जानकारी दी कि ये पहली बार नहीं है कि इस शख्स ने चोरी की कोशिश की है. इससे पहले भी शराब के लिए उसने कई बार चोरी की है।

इससे पहले एक बार उसने एक महिला के घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया था। उस समय भी उसने सिर्फ शराब के लिए ऐसा किया था। लिस ने बरामद गहने वापस मंदिर को सौंप दिए हैं और शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। कुछ समय पहले भी चोरी का ऐसा ही मजेदार केस सामने आया था जब एक घर में चोरी करने पहुंचे चोर को खिचड़ी बनाते पकड़ा गया था। चोर भूखा था और किचन में ही खाना बनाने लगा था। जब कूकर की सिटी बजी अब घरवालों की नींद खुल गई और चोर पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *