आज ही कर ले नारियल के ये उपाय, आर्थिक तंगी से मिल जाएगी मुक्ति..

Devotional

हम सबने देखा है कि भारतीय धर्म और संस्कृति में अनेक प्रकार की सामग्री का प्रयोग होता है। भारतीय धर्म और संस्कृति में नारियल का बहुत ही विशेष महत्व है। नारियल को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म में लोग किसी भी कार्य की शुरुआत सबसे पहले नारियल फोड़ कर करते हैं। और मंदिरों में इसे भगवान को भी चढ़ाया जाता है। नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है।

हिन्दू धर्म के अनुसार शुभ अवसरों पर भगवान को नारियल चढ़ाया जाता है। नारियल का उपयोग पूजा में भी किया जाता है। हिंदू धर्म में बिना नारियल के की गई पूजा अधूरी मानी जाती है। और लोगों का मानना है कि अगर पूरी श्रद्धा से भगवान को नारियल का भोग लगाया जाए तो उनके जीवन के दुख और कष्ट कम हो जाते हैं।

हिन्दू धर्म में नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र में नारियल का बहुत महत्व है। नारियल का इस्तेमाल केवल पूजा में ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय उपायों में भी किया जाता है। आज हम नारियल के एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपकी कई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। अगर आप आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं तो आपको हर शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। और पूजा में मां लक्ष्मी को नारियल चढ़ाएं और पूजा समाप्त होने के बाद उस नारियल को एक अच्छे लाल कपड़े में लपेट कर अपने घर में किसी अच्छे स्थान पर रख दें, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। और आपके धन में लाभ होगा।

अगर आप बहुत मेहनत कर रहे हैं फिर भी आपको धन की प्राप्ति नहीं हो रही है या धन की बचत नहीं हो रही है तो आप शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर जाएं और 7 नारियल चढ़ाकर उनकी पूजा करें और फिर उन 7 नारियलों को नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करते रहें, आपका शनिदोष दूर हो जाएगा और इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा और धन की भी प्राप्ति होगी।

अगर आपको व्यापार में लाभ नहीं हो रहा है और घाटा हो रहा है तो आप हर गुरुवार को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें और सफेद रंग की मिठाई, जनोई और नारियल को पीले कपड़े में बांधकर व्यापार में अर्पित करें। लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यदि आपके घर या बुजसेन पर किसी की नजर है तो एक नारियल को लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने घर या व्यापार के दरवाजे पर 7 बार घुमाकर हनुमानजी के चरणों में अर्पित करें। इसी के साथ आपके घर या व्यापार पर किसी की बुरी नजर नई पड़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *