त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में आपे अपने घर के लिए मिठाईया और ड्राई फ्रूट्स खरीद लिए होंगे| ड्राई फ्रूट्स में सबसे ज्यादा बिकने वाला बादाम ही होता है| त्योहारों के सीजन में मिठाई और ड्राई फ्रूट्स की मांग बहोत बढ़ जाती है| इस मांग मेसे फायदा उठाने कई लोग मिलावट कर देते है| ऐसे में आपको खरीदी के समय ध्यान रखना चाहिए|
बाजार में बादाम खरीदने जाते है तब कुछ ऐसी चीजे होती है जो आपको जान लेनी चाहिए, नहीं तो आप बेकार किस्म की बादाम घर लेकर आ सकते है| हमारे देश में आम तौर पर 3 किस्म की बादाम मिलती है| यह बादाम तिन देशो से आयत करी जाती है| तीनो किस्मो की अलग अलग खासियत होती है| तो आइये आपको इसके बारेमे जानकारी देते है|
कितने किस्म की बादाम भारत में मिलती है?
भारत ने तिन किस्म की बादाम मिलती है| अफगानिस्थान की बादाम, अमेरिकी बादाम और इरानी बादाम| सभी की अलग अलग कीमत और खासियते है| आपको इसके बारेमे जानलेना चाहिए|
अफगानिस्थान की बादाम: इस बादाम का साइज छोटा होता है| इस बादाम को गुरबंदी कहा जाता है| इस बादाम का स्वाद थोडा कडवा होता है लेकिन यह ख़राब नहीं होती| इसकी भारत में कीमत की बात करे तो प्रति किलो इसकी कीमत 700 से 800 रुपये है|
अमेरिकी बादाम: अमेरिकी बादाम का कद चौड़ा और मोटा होता है| इसका स्वाद कुछ फीका जैसा होता है, इसमें इसके स्वाद की तरह सेहत के लिए कुछ ख़ास नहीं होता| यह बाजार में सस्ते दामो में बिकती है| इसकी कीमत 400 से 600 रुपये प्रति किलो होती है|
इरान की बादाम: ईरान की बादाम को मामरा कहते है| यह सबसे ज्यादा अच्छी मानी जाती है| इस बादाम का वजन कम होता है और इसके ऊपर धरिया ज्यादा होती है| यह बादाम सेहत के लिए बहोत ज्यादा फायदे मंद होती है| इसकी बाजार में कीमत 800 से 1000 रुपये के बिचमे होती है|
बादाम खरीदते वक्त क्या ध्यान में रखे?
अगर आप बाजार में बादाम खरीदने जाते है तो आपको कुछ बाते ध्यान में रखनेकी जरुरत होती है| आप जब अगली बार बादाम खरीदने जाए तो यह बाते जरुर ध्यान में ले|
बाजार में जब आप जाते है तो बादाम अक्सर खुली पड़ी होती है| ध्यान रखे की ऐसी खुली पड़ी बादाम कभी न ले| जिस बादाम में कम वजन हो वही बादाम खरीदनी चाहिये| बादाम खरीदते समय देख ले की इसके पेकेट में बादाम के बारीक दाने न गिरे हो, इसका मतलब यह होता है की बादाम बिगड़ी हुई है| इसके अलावा जब भी बादाम खरीदने जाओ तो दुकानदार से पूछो की यह बादाम कहा से लाइ गई है|