Weather Alert: मानसून ने बढ़ाई एक्सपर्ट्स की चिंता, जानें कब तक होती रहेगी देश में बारिश

News

पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन से जुज रहा है| यह परेशानी हमारे द्वारा ही कड़ी करी गई है| इसका असर भारत के वातावरण पर भी देखने को मिल रहा है| जलवायु परिवर्तन से हर सीजन के चक्र में फेरफार देखनेको मिल रहा है| अभी बारिश की सीजन चल रही है| अभी तक बारिश छंट जानी चाहिए थी| लेकिन अभी तक हमारे देश में पूरी तरह से बारिश छटी नहीं है| इसका सीधा सबंध जलवायु परिवर्तन से है|

विशेषज्ञों का कहना है की भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश जारी रह सकती है| फ़िलहाल गुजरात और राजस्थान में बारिश चल रही है| आमतौर पर इस वक्त दोनों राज्यों में बारिश होनी बंध हो जानी चाहिए थी| उत्तरी राज्यों परभी इसका असर देखनेको मिलेगा| सितंबर के आखरी हप्ते में बारिश अमूमन छंट जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है| विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल बारिश मध्य अक्तूबर तक रहनेकी आशंका है|

बारिश छंटने के तिन पेरामीटर होते है| यह पेरामीटर देखनेके बाद निर्धारित किया जाता है की बारिश कब छंटेगी| पहला पुर्वीय हवाओ की सक्रियता ख़त्म हुई या नहीं? दूसरा हवा शुष्क है या नहीं? और तीसरा बारिश हो रही है या नहीं? इन तीनो पेरामीटर से विशेषज्ञ अपने तर्क पर आते है की बारिश अभी कितने दिन तक रहेगी| फ़िलहाल पुर्वीय हवाए सक्रीय है| हवामे नमी भी बरकरार है|

1993 में ऐसा ही हुआ था| इसके बाद 2019 में ऐसा परिवर्तन देखने को मिला था| लेकिन किसीको अंदाजा नहीं था की 2021 मेभी ऐसा ही देखने को मिलेगा| अगर बारिश मध्य अक्तूबर तक रहती है तो 1963 का रेकोर्ड भी टूट सकता है| जलवायु परिवर्तन के करण खेती मेभी असर देखनेको मिल रहा है|

एसी रोचक जानकारी हररोज पाने के लिए, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और इस लेख को अपने परिजन और मित्रो के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *