Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट, वरना हो जाओगे कंगाल

Informational News

मनीप्लांट एक ऐसा प्लांट हैं जिसमे हर धर्म जाती के लोग भरोसा रखते हैं। मन जाता हैं की इसे घर पर लगाने से घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाती हैं। लेकिन हमेशा सभी के साथ यह नहीं हो पता क्युकी कभी कभी हम वास्तु शास्त्र के हिसाब से इसे सही जगह पर नहीं रखते। गलत जगह पर रखा हुआ मनी प्लांट कभी कभी आर्थिक तंगियों को न्योता देता हैं। चलिए जानते हैं की मनीप्लांट को कौनसी दिशा में लगाना शुभ होगा।

सर्व प्रथम यह ध्यान रखे की मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण की ओर बिल्कुल भी न रखें। क्योंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व बृहस्पति करते हैं और वह शुक्र के विरोधी हैं। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों के ऊपर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। वही घर के पश्चिम और पूर्व दिशा की ओर भी मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं।

हमेशा ध्यान रखे की मनी प्लांट का पौधा किसी को भी नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह क्रोधित हो जाते हैं। शुक्र समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। इसके साथ ही पुण्य की हानि होती है। इसलिए किसी को भी मनी प्लांट देने से बचना चाहिए।वास्तु शाश्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। हमेशा इसे अपने घर के अंदर लगाएं और लोगों की नजरों से बचाकर रखें। क्योंकि लोगों की बुरी नजर से ये पौधा सूखने लगता है, जिससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।

अगर बात करे मणि प्लांट रखने के लिए सबसे बेहतरीन दिशा की तो मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं और इस दिशा के देवता भगवान गणेश हैं। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और आर्थिक संकट से बचे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *