Russia-Ukraine War: रूस ने चंद घंटों में ही तबाह किए यूक्रेन के एयरबेस और सैन्य ठिकाने, पुतिन ने कहा जीत हमारी होगी !

News

गुरुवार सुबह ही पुतिन ने टेलीविजन पर देश के नाम संबोधन में कहा, ‘मैंने मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर फैसला ले लिया है। पुतिन के ऐलान के तुरंत बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके सुने गए। इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी धमाके हुए हैं। यूक्रेन ने भी रूस के हमले की पुष्टि कर दी है। यूक्रेन के बॉर्डर गार्ड्स ने कहा कि रूस और बेलारूस की सीमा से हम पर हमला हो रहा है।

रूस ने हमले के पहले ही दिन यूक्रेन को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। कुछ ही घंटों में रूस की सेना ने यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। रूस के विदेश मंत्री सेरगे लावरोव ने कहा कि यूक्रेन पर अब पूर्ण हमला शुरू हो गया है। बीते कई सप्ताह से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी।

आज सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ही ऐलान कर दिया। पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर प्रतिबंधों के ऐलान भी उसे युद्ध के लिए रोकने में सफल रहे। काफी दिनों से रूस ने यूक्रेन की सीमा पर डेढ़ से 2 लाख सैनिकों की तैनाती कर रखी थी।

यूक्रेन ने कहा कि यह हमला है। यूक्रेन खुद की रक्षा करेगा और जीत हासिल करेगा। उन्होंने दुनिया से भी अपील करते हुए कहा कि व्लादिमीर पुतिन को रोका जाए। यह बेहद अहम समय है और अब ऐक्शन लेना होगा। इस बीच यूक्रेन के भारत में राजदूत ने भी अपील की है कि इंडिया चाहे तो स्थितियां सुधर सकती हैं। गौरतलब है कि पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों को भी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैनिक हथियार रख दें और अपने घरों को लौट जाएं। पुतिन ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में जो नरसंहार हो रहा है, उसे रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *