Russia-Ukraine War: रूसी हमले के बाद यूक्रेन ने बंद किया अपना एयरस्पेस, भारतीय नागरिको को एयर लिफ्ट करने गया एयर इंडिया का विमान बीच रास्ते में से लौटा !

News

आज सुबह ही रशिया ने यूक्रेन पर मिलेट्री कार्यवाही की घोषणा कर दी है। दोनों देशो इस जंग के कारण भारतीय मूल के बहुत सारे नागरिक फस गए है। फसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए कीव जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट आज सुबह दिल्ही से रवाना हुई थी लेकिन रेस्क्यू फ्लाइट आधी रास्ते से लौट आई है। क्योंकि यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को सभी उड़ानों (यूक्रेन संकट) के लिए बंद कर दिया है। उड़ान के करीब दो घंटे बाद विमान ईरान के साथ अपनी सीमा पर था। उस समय, यह बताया गया था कि यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था। इसके बाद एयर इंडिया की एक फ्लाइट वापस कीव के लिए रवाना हुई।

खबरों के मुताबिक एयर इंडिया AI-1947 ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 7.30 बजे उड़ान भरी थी। विमान करीब दो घंटे की उड़न के बाद ईरान हवाई हवाई क्षेत्र में पहुंचा था उसी समय यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद किया जा रहा था जिसके वजह से विमान को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा है। इससे पहले मंगलवार को एयर इंडिया का एक विमान 242 भारतीयों को लेकर कीव से लौटा था। जिसमें अधिकतर छात्र शामिल थे।

रूस ने नागरिक उड़ानों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन के साथ अपनी सीमा, रोस्तोव सेक्टर में कुछ हवाई क्षेत्र को भी बंद कर दिया है। यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी ने भी एयरलाइन ऑपरेटरों को रूसी-बेलारूसी सीमा क्षेत्र में उड़ान के खतरों के बारे में चेतावनी दी है।

यूक्रेन इस समय बेहद तनावपूर्ण स्थिति में है। देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। कई इलाकों में धमाकों और गोलियों की आवाज भी सुनी गई। रूस के आसपास प्रतिबंधों के बीच, यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सैन्य मदद मांगी है। पुतिन ने तब से यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा की है। पुतिन ने कहा कि स्थिति ऐसी है कि अब युद्ध को टाला नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *