Post office Bharti 2022: पोस्ट ऑफिस की तरफ से निकली बम्पर भर्ती, यहाँ देखे सम्पूर्ण जानकारी

News

पोस्ट ऑफिस में जो कोई युवा काम करना चाहते है उनके लिए एक बढ़िया अवसर मिल रहा है| आपको बतादे की देश की राज्य सरकारे अपने राज्यों के लिए पोस्ट ऑफिस की भरती निकालती है| यह भरती हजारो पदों के लिए निकाली जाती है| इस साल भी कई राज्यों ने अपने पोस्ट ऑफिस के लिए Post Office Bharti 2022 का आयोजन किया है| इसमें इच्छुक और योग्य उमेदवार अपना आवेदन देकर अच्छी नौकरी पा सकते है|

इस लेख में हम आपको Post Office Bharti 2022 की सभी जानकारी देने जा रहे है| कौन से राज्य में कितने पदों के लिए भरती का आयोजन किया गया है और सेलरी कितनी मिलेगी? शैक्षिक योग्यता कितनी होनी चाहिए से लेकर आयु सीमा तक सभी जानकारी आपको इस लेख में मिल जायेगी| इच्छुक उमेदवार पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है|

Post Office Bharti 2022: के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?

Post Office Bharti 2022 की भरती के लिए इच्छुक उमेदवार ने किसीभी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वि की परीक्षा पास करी हुई होनी चाहिए| इसके आलावा आयु सीमा में 18 साल से 40 साल का समय रखा गया है| इसमें 18 से लेकर 40 साल के इच्छुक उमेदवार परीक्षा दे सकते है|

Post Office Bharti 2022: सेलरी कितनी होगी?

BPM में TRCA स्लेब में 4 घंटे और स्तर 1 के लिए न्यूनतम 12,000 रुपये की सेलरी मिलेगी| TRCA स्लेब में 5 घंटे और स्तर 2 के लिए न्यूनतम 14,500 रुपये की सेलरी मिलेगी| वैसे ही ABPM में TRCA स्लेब में 4 घंटे और स्तर 1 के लिए न्यूनतम 10,000 रुपये की सेलरी मिलेगी और TRCA स्लेब में 5 घंटे और स्तर 2 के लिए न्यूनतम 12,000 रुपये की सेलरी मिलेगी|

कौनसे राज्य में कितने पदों के लिए Post Office Bharti 2022 का आयोजन किया गया है?

आपकी जानकारी के लिए बतादे की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य छत्तीसगढ़ के लिए कुल 5477 पदों के लिए भरती का आयोजन किया गया है| आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के लिए कुल 2707 पदों के लिए भरती की घोषणा करी है| वैसे ही तेलंगाना सरकार ने अपने खाली पोस्ट ऑफिस के पदों के लिए कुल 1799 पदों की जगह की भरती की घोषणा करी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *