Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, जानें आपके शहर में कितना पहुंचा रेट

News

पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार बढती जा रही है| पिछले दो दिन भाव स्थिर रहने के बाद फिरसे पेट्रोल ओद डीजल के दामो में उछाल देखने को मिला है| इस महीने की बात करे तो केवल 3 दिन को छोड़ कर लगभग हरदिन पेट्रोल और डीजल के दामो में उछाल देखनेको मिला है| आज के पेट्रोल के रेट क्या है वह हम आपको इस लेख में बताएँगे|

आज 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के कीमत क्या है? जानिये,

आज दो दिन की स्थिरता के बाद फिरसे कीमतों में उछाल आया है| आज पेट्रोल प्रति लीटर 58 पैसे, वाही डीजल प्रति लीटर 35 पैसे महंगा हुआ है| इस बढती कीमतों से राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 107.94 रुपये हो गई है, वही 1 लीटर डीजल की कीमत 96.67 रुपये हो गई है|

देश के करीब 29 राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये को छू गए है| राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल देश में सबसे महंगा, यानी की 120 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है| वही अब श्रीगंगानगर जैसी हालत मध्यप्रदेश के बालाघाट में होने जा रही है| वहा पर 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 118.98 रुपये हो गई है और डीजल की कीमत 108.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है|

बढती कीमत पर विपक्ष का सरकार को घेरनेका प्लान क्या है?

जैसे जैसे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ साथ महंगाई बढ़ रही है| वैसे वैसे विपक्ष के हाथ में सरकार को घेरनेका हथियार मिल गया है| कोंग्रेस ने हाल में प्रेस कोंफेरेंस करके घोषणा करी थी की, पार्टी 1 नवम्बर से पेट्रोल और डीजल की बढती कीमतों के खिलाफ एक सदस्यता अभियान चलाएगी| इस बात की जानकारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कोंफेरेंस में दी थी|

घर बैठे कैसे जाने अपने शहर की पेट्रोल डीजल की कीमत?

आप अब अपने घर पर बैठ कर, अपने शहर की पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारेमे जान सकते है| इसके लिए आपको सिर्फ एक sms करना होगा| IOCL की कीमते जानने के लिए आपको RSP <अपने शहर के पेट्रोल पंप कोड> को 9224992249 पर भेज देना है| आपको घर बैठे पेट्रोल डीजल की कीमतों की जानकारी मिल जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *