PAN कार्ड खो गया है तो परेशान न हों, 10 मिनट में घर बैठे ऐसे पाएं

News

पेन कार्ड आधार कार्ड की तरह ही एक अमूल्य दस्तावेज बन गया है| वित्तीय सेवाओ और कार्यो के लिए पेन कार्ड आवश्यक हो गया है| अगर आपको आयकर भरना हो या सामान्य बेंक एकाउंट खुलवाना हो तब भी पेन कार्ड की जरुरत पड़ती है| यही कारणों की वजह से पेन कार्ड साथमे रखना अनिवार्य हो गया है| लेकिन उसके साथ एक समस्या जुडी हुई है|

अगर आप पेन कार्ड अपने साथ रखते है तो उसके खो जानेकी संभावना बनी रहती है| ऐसे में आप नया पेन कार्ड निकलवाने के लिए अपना अमूल्य समय और परेशानी उठानी पड़ती है| खो गए पेन कार्ड का इस्तेमाल कोई अन्य कारणों के लिए भी कर सकता है, जिसका बुरा असर आप पर पड़ सकता है और आप ज्यादा मुस्केलियो में पड़ सकते है|

ऐसे में आप अपने साथ इ-पेन कार्ड रख सकते है| यह इ-पेन कार्ड आपके फ़ोन में सेव हो जाता है और अधिकतम संस्थाए इसे स्वीकार भी करती है| इसको आप आसानी से कही भी ले जा सकते है, बिना किसी फिजिकल दस्तावेज के साथ रखे| आप इ-पेन कार्ड अपने घर बैठे बैठे भी निकाल सकते है| इसको निकालने के लिए आपको 8.26 रूपए का भुगतान करना होगा|

ऐसे निकाले घर बैठे इ-पेन कार्ड

सबसे पहले आपको आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाना है| निचे हमने उसका लिंक दिया हुआ है|

https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.htm|

उसके बाद डाउनलोड इ-पेन पर क्लिक करके अपना मौजूदा पेन कार्ड नुम्बर डालना है| उसके बाद आपको आधार कार्ड और अपनी जन्म तिथि देकर नियम और शर्तो को स्वीकार करना होता है| उसके बाद आपको अपने रजिस्टर नंबर पर एक OTP  मिलेगा, उसको दर्ज करना है|

अब आपको फ़ीस भुगतान का आप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करके अपनी सुविधा के अनुसार चयन करके फ़ीस का भुगतान करना है| भुगतान सफल हो जाने के बाद आप इ-पेन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे| आपकी जानकारी के लिए बतादे की इ-पेन कार्ड को खोलने के लिए पासवर्ड देना होता है जो की आपकी जन्म तिथि होती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *