Mahindra ने इस बाइक को दिया नया जीवनदान, 26 साल बाद लौटेगी इंडिया

Informational News

महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की एक जानीमानी और भरोसे मंद ब्रांड है| कंपनी के पास ऑटो सेक्टर में काम करने का कई दशको का अनुभव है| इसी अनुभव के साथ अब महिंद्रा एंड महिंद्रा की क्लासिक लिजेंड अब 26 साल पुरानी बाइक को भारतीय बाजार में नै जान देने जा रही है| यह बाइक रॉयल एनफील्ड को कड़ी टक्कर देने के लिए भारत में लोंच हुई है|

महिंद्रा कंपनी की क्लासिक लिजेंड ने कुछ साल पहले Jawa Motorcycle और BSA Motorcycle में नै जान फूंकी थी और उन्हें फिरसे बाजार में उतरा था| उसके बाद अब कंपनी कभी भारतीय बाजारों में मशहूर रही Yezdi को फिरसे भारतीय बाजारों में उतार चुकी है| कुछ दिन पहले आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से ट्विट करके इसके बारेमे जानकारी देकर तिजर लोंच करा था|

महिंद्रा की क्लासिक लिजेंड ने 13 जनवरी 2022 को Yezdi की सबसे पहली बाइक Yezdi Roadking लोंच करदी है| आपकी जानकारी के लिए बतादे की बाइक की आखरी यूनिट साल 1996 में बिकी थी, उसके बाद से अब जाकर इसकी फिरसे लोंचिंग करी गई है| जानकारों का कहना है की आगे कंपनी Yezdi Adventure और Yezdi Scrambler को लोंच कर सकती है|

Yezdi Roadking की बात करे तो, इसमें 334cc का इंजन दिया गया है, जो सिंगल सिलिंडर के साथ आता है| यही इंजन हमें Jawa Perak में देखनेको मिला है| यह इंजन 30 bhp का पावर और 32.74 nm का टार्क जनरेट करता है| बाइक में आगेका व्हील 21 इंच का है और पीछे का व्हील 17 इंच का दिया गया है| कंपनी ने दोनों टायर में डिस्क ब्रेक दी है, जो सेफ्टी के लिए अच्छा है|

कीमत की बात करे तो Yezdi Roadking की कीमत 1.6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है वही Yezdi Adventure की कीमत 2.10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है| यह बाइक रॉयल एनफील्ड के कई मॉडल्स को टक्कर दे सकते है| कहा जा रहा है की यह Himalayan को टक्कर देगी लेकिन Himalayan में 400cc का इंजन दिया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *