Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर इन राशिवालों की खुल सकती है किस्मत, जानें कौन हैं वे भाग्यशाली

Rashifal

महाशिवरात्रि यानि की शिव उपासना की सबसे बड़ी रात्रि मानी जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि १ मार्च को हैं। ये महाशिवरात्रि कुछ खास हैं क्युकी  इस साल महाशिवरात्रि परिघ योग बन रहा हैं और इसिके साथ शिव योगभी बन रहा हैं। यह दोनों योगो के आलावा इस महाशिवरात्रि  पंचग्रही योग भी बन रहा है यानि की एक ही राशि में इस दिन चंद्रमा, शुक्र, मंगल, शनि और बुध ग्रह उपस्थित होंगे और वे राशि हैं मकर राशि। इन सभी योगो के चलते ये महाशिवरात्रि पर शिव आराधना अक्षय फलदायी होंगी। चलिए जानते हैं इन सब योगो का संयुक्त सभी राशियों के लिए क्या फल लेकर आएगा।

मेष

ये महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ योग बनेगा। भगवान शिव के आशीर्वाद से मनोकामना पूरी होगी और कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मेष राशि वालों को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का अभिषेक करना बोहोत फलदायी रहेगा।

वृष

वृष राशि के लोगो की  इस महाशिवरात्रि पर काफी समय से मांगी जाने वाली मन की मुराद पूरी हो सकती है। संतान प्राप्ति का योग है।  इस महाशिवरात्रि आप भगवान शिव को बेलपत्र और शमी के पत्ते अर्पित करें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातको को महाशिवरात्रि पर शिव कृपा से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।  महाशिवरात्रि के अवसर पर आपको भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करना चाहिए। जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

कर्क

इस साल महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के लोगों को शिव कृपा से पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। भगवान शिव आपको भय, रोग, दोष आदि से मुक्ति प्रदान करेंगे। आप भगवान शिव का अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें,आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को इस साल महाशिवरात्रि पर विशेष लाभ का योग बन रहा है। यदि आप विवाहित हैं  तो पति-पत्नी साथ में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।  अब तक चल रही सभी वैवाहिक समस्याएं दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *