LPG Cylinder Price 1 April 2022: एलपीजी सिलेंडर आज से 250 रुपये महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट

News

महंगाई की मार आम आदमी पर पिछले एक दो साल से पड़ रही है| ऐसे में वित्तीय वर्ष की शुरुआत मेही मांगे से जुड़े बुरी खबर आ गई है| LPG गेस सिलिंडर एकही बार में 250 रुपये जितना महंगा हो गया है| यह वृध्धि घरेलु LPG गेस सिलिंडर में नहीं बल्कि कमर्शियल LPG गेस सिलिंडर में हुई है| करीब 10 दिन पहले को घरेलु LPG गेस सिलिंडर में बढ़ोतरी करी गई थी और 22 मार्च को कमर्शियल गेस सिलिंडर में कमी देखनेको मिली थी|

करीब पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से पेट्रोल डीजल और गेस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव देखनेको नहीं मिला था| लेकिन अब फिरसे मार्च महीने में सभी चीजो के दामो में बढ़ोतरी देखनेको मिल रही है| अक्तूबर 2021 से घरेलु LPG गेस सिलिंडर के दामो में कोई बदलाव नहीं हुआ था, इस मार्च 2022 को प्रति सिलिंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी करी गई है|

अलग अलग शेहरो में घरेलु LPG गेस सिलिंडर के दामो की बात करे तो, आज दिल्ली में 14 किलो वाले गेस सिलिंडर का दाम 949.50 रुपये है, कोलकाता में 976 रुपये है, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 965.50 रुपये तक पहुच गया है|

250 रुपये की बढ़ोतरी 19 किलो वाले कमर्शियल LPG गेस सिलिंडर में करी गई है| अगर हम दिल्ली की बात करे तो 1 मार्च 2022 को इसकी कीमत 2012 रुपये थी, जो 22 मार्च 2022 को 2003 रुपये हो गई थी| लेकिन वित्तीय वर्ष की शुरुआत मेही इसके दाम 2253 रुपये तक पहुच गए है|

ऐसे में अलग अलग शेहरो मेभी इसका अलग अलग दाम देखनेको मिल रहा है| कोलकाता में अब 19 किलो वाला LPG गेस सिलिंडर 2351 में रिफिल होगा| वही मुंबई में 2205 रुपये लगेंगे और चेन्नई में 2406 रुपये लगेंगे| अक्तूबर 2021 से अब तक कमर्शियल LPG गेस सिलिंडर के दामो में 420 रुपये की बढ़ोतरी देखनेको मिली है. जिसका असर हमें हर जगह देखनेको मिलेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *