JCB का रंग क्यों पिला ही होता है, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक बड़ा कारण

News

देश में कुछ दिनों पहले कई जगहों पर दंगे हुए थे। दंगे करने वाले लोगो पर वहा की सरकार ने उनको घरो पर बुलडोजर चलवा दिए थे। जिसेके बाद कई जगहों पर अवैध सम्पति पर बुलडोजर चलाने के मामले सामने आये है। जिसकी वजह से बुलडोजर देश भर में ट्रेंडिंग पर है। लोग बुलडोजर के बारे में बहुत ज्यादा सर्च कर रहे है। बहुत सारे लोगो के मन में सवाल है के आखिर बुलडोजर का कलर आखिर पीला ही क्यों होता है ?चलिए आपको बताते है।

JCB अपने देश में काफी मशहूर तो है लेकिन क्या आपको पता है कि जेसीबी के ज्यादातर मशीनें पीले रंग की ही क्यों होती है? ये किसी और रंग में कभी नही होती। JCB की मशीन को कभी भी किसी और दूसरे रंग क्यों नहीं दिया जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताते हैं कि आख़िर क्यों JCB की मशीने क्यों पीले रंग की होती है और JCB से जुड़ी दिलचस्प बातें भी आपसे साझा करते हैं।

आपको बतादे के JCB एक मशीन निर्माण कंपनी है JCB का मुख्यालय स्टैफोर्डशायर, इंग्लैंड में है। JCB एक ब्रिटिश मशीन निर्माता कंपनी है जिसकी बनाई गई मशीनें दुनिया के सभी देशो में इस्तेमाल की जाती है और JCB कंपनी ज्यादातर कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों में काम आने वाली मशीनें ही बनाती है। यही नही इस कंपनी की योजनाएं विश्व के 4 महाद्वीपों में हैं।

JCB मशीन की एक दिलचस्प बात यह है के जब JCB के मशीन को पहली बार साल 1945 में लांच किया गया था तो तब बिना किसी कंपनी के नाम बेनाम लॉन्च किया गया था। इस कंपनी को बनाने वालो ने JCB मशीन बनाने के बाद इसके नाम के बारे में सोचा मगर कुछ अच्छा नाम ना सूझने के बाद उन्होंने इसका नाम जोसेफ सायरिल बमफोर्ड यानी कि जेसीबी रख दिया जो के JCB मशीन के निर्माता थे।

बात करें अगर जेसीबी के मशीनों के रंग की तो शुरुवात में इन मशीनों को सफेद व लाल रंग में बनाया जाता था मगर बाद में इसे कंपनी ने बदलकर पीला कर दिया और अब ये कंपनी अपनी सभी मशीनों को पीले रंग की ही बनाती है। जिसके पीछे की वजह ये है कि पीले रंग की जेसीबी को खुदाई स्थल पर आसानी से दूर से देखा जा सकता है और इससे लोगों को पता लग जाता है कि यहां पर जेसीबी की खुदाई का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *