Hero के बाकी मॉडल्स के बराबर अकेले बिकी यह बाइक, कीमत ₹65 हजार से कम

News

हीरो मोटो कोर्प देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी है| कंपनी पिछले काफी सालो से देश में टॉप की कंपनी बनी हुई है| कंपनी सबसे ज्यादा अपनी बाइक के लिए जानी जाती है| किफायती दामो में ज्यादा माइलेज के साथ साथ टिकाऊ बाइक हीरो की मानी जाती है| देश में कंपनी हर महीने लाखो बाइक बेचती है, लेकिन एक ऐसी बाइक है जो हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है|

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक कौनसी है?

हम बात कर रहे है Hero Splendor की, यह अकेली बाइक हीरो की अन्य बाइक पर बिक्री में भारी पड़ रही है| जितनी कंपनी बाइक बेचती है, उनमेसे आधी बाइक हीरो Splendor होती है| हम आपको आंकड़ो से समजाते है| Hero Splendor देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है| पिछले महीने कंपनी के कुल 5,05,462 बाइक बेचीं थी, जिनमें हीरो Splendor अकेले की बिक्री 2,46,009 यूनिट की थी| अब आप समज गए होंगे की Splendor कितनी ज्यादा पसंदीदा बाइक है|

Hero Splendor की कीमत क्या है?

हीरो कंपनी Splendor के तिन मॉडल बनाती है| Splendor+, Splendor iSmart और Super Splendor, इनमे क्रमशः 100cc, 110cc और 125cc का इंजिन दिया हुआ है| Hero Splendor+ की कीमत 64 हजार रुपये से शुरू होती है| Hero Splendor iSmart की कीमत 69 हजार से शुरू होती है और Hero Super Splendor की कीमत 73 हजार रुपये से शुरू होती है|

Hero Splendor की स्पेसिफीकेशन

अगर हम Splendor के सबसे सस्ते मॉडल Splendor+ की बात करे तो, इसमें 97.2cc का इंजिन दिया गया है| इंजिन 8.01ps का पवार और 8.05nm का टार्क जनरेट करता है| इसमें i3s की टेक्नोलॉजी मिलती है| बाइक में ट्यूबलेस टायर भी दिए गए है| इसके साथ साथ बाइक अच्छा माइलेज भी प्रदान करती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *