अगर आप फेसबुक इस्तेमाल कर रहे है और आपके ऊपर किसी अनजान विदेशी व्यक्ति का मेसेज आता है तो सावधान हो जाए| यह आपके साथ ठगी भी कर सकते है| हाल ही में ऐसा ही मामला सामने आया है| गाजियाबाद की विजयनगर पुलिस और सायबर सेल ने अपनी टीम के साथ नाइजीरियन व्यक्ति के साथ अन्य 3 व्यक्तिओ को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने इन चारो व्यक्तिओ को गिरफ्तार किया और अपनी हिरासत में ले लिया है|
पोलिस के मुताबिक यह चार लोगो का गेंग देश के भोलेभाले लोगो को शादी का झांसा देकर उनके साथ पैसो की ठगी करता था| पुलिस का आगे कहना है की, लड़की बनकर भारत में गुमने आने की बात कह कर वह लोगो को झांसे में लेते थे और उनके साथ ठगी करके फरार हो जाते थे|
विजयनगर की पुलिस और सायबर टीम ने कुल 3 आरोपियों को अपनी हिरासत में लिए है| उनकी गेंग का एक आरोपी फरार हो गया है| पोलिस उस तीसरे आरोपी की तालाश कर रही है| पकडे गए तिन आरोपिओ मेसे 2 भारतीय और 1 विदेशी है| एक का नाम अरविन्द वर्मा है और दुसरे का नाम प्रिंस पांडे है| अरविन्द गोरखपुर का रहने वाला है और प्रिंस बलिया का रहने वाला है| नाइजीरियन व्यक्ति का नाम एका दिदेर है|
पोलिस का कहना है की नाइजीरियन व्यक्ति का वीजा साल 2019 में ख़तम हो गया था, फिर भी वह भारत में रह कर ठगी कर रहा है| साल 2019 में वह गुमने के लिए 6 महीने के वीजा पर आया था| उसको इसके पहले उत्तराखंड पोलिस ने पकड़ा था| यह ठग लोगो को भारत गुमने आने की बात कहता फिर उनके लिए महँगी गिफ्ट लेकर आने कीभी बात कहता फिर कहता की उसको उस गिफ्ट की वजह से कस्टम वालोने पकड़ा है|
कस्टम वालो को पैसा देने के लिए रिक्वेस्ट करता था| जब पैसे आ जाते थे तो वह वहासे गायब हो जाता था| अब तक उन्होंने बेंक के जरिये 93 लाख की लेनदेन करी है| उनके पास से 32 एटीएम, 5 मोबाइल, 4 रेंट एग्रीमेंट, 1 वीजा प्रति, 1 पासपोर्ट प्रति, 6 चेक बुक और एक आधार कार्ड की प्रति बरामद करी गई है और आगेकी जांच चल रही है|