Diwali Safai: दिवाली की सफाई में मिल जाएं अगर ये 5 चीजें तो समझिए मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Devotional

दीवाली, भारत में बड़ी धूम धाम से मनाई जाती है| भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दीवाली होता है| दीवाली के सीजन में हर तरफ चहल पहल बढ़ जाती है| सभी लोग अपने अपने घरो को सजाने, घरो में कुछ नया करने के लिए खरीदी करते रहते है| अपने घर को सजाने से पहले लोग हमेशा अपने घर की साफ़ सफाई करते है|

हर साल त्योहारों के पहले लोग अपने घर की साफ़ सफाई करते है| कुछ लोग नवरात्री से पहले करते है तो कुछ लोग दिवाली के पहले कर लेते है| नवरात्री से त्योहारों की शुरुआत मानी जाती है| ऐसे में अगर आपको घर साफ़ करते समय ऐसी 5 चीजे मिल जाती है तो समज लीजिये की आप पर माँ लक्ष्मी प्रसन्न होने वाली है| उन 5 चीजो के बारे में हम आपको निचे बता रहे है|

यह 5 चीजे मिलने से आप पर होगी माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा

दिवाली की साफ सफाई करने पर अगर आपको आपके घर मेसे किसी पर्स या कपड़ो मेसे पैसे मिल जाए तो यह शुभ माना जाता है| यह पैसे आप भूले हुए होने चाहिए| यदि ऐसा होता है तो आपके पर लक्ष्मी माँ हमेशा प्रसन्न रहने वाली है|

घर के साथ साथ घर में बने पूजा स्थल या मंदिर की भी सफाई करनी होती है| यह सफाई करते समय अगर आपको मोर पंख या मुरली मिलती है तो इसे शुभ माना जाता है| मुरली और मोर पंख को कृष्ण की प्रीय चीज माना जाता है और इसका मिलना मतलब आप पर विष्णु भगवान की कृपा बरसना होता है|

घर की सफाई के दौरान कौड़ी या शंख मिल जाए तो वह भी शुभ माना जाता है| जब आपको शंख या कौड़ी मिलती है तो उसे गंगा जल से धो कर अच्छे कपडे से सुखा कर अपने धन वाली जगह पर रखना चाहिए| ऐसा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी|

अगर आप कही चावल रख कर भूल गए है और वह चावल आपको दीवाली के समय घर की साफ सफाई के दरमियाँ मिलते है तो वह बहोत शुभ माना जाता है| यह आपके भाग्यशाली बनने की निशानी को दर्शाता है|

घर की सफाई करते समय, अगर आपके घर मेसे कोरा लाल रंग का कपडा मिल जाए तो उसे संभलकर रख देना चाहिए| यह कपडा किसीभी चीज में इस्तेमाल नहीं किया होना चाहिए| इस लाल कपडे का मिलना आपके आने वाले सुनहरे कल का संकेत माना जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *