Diwali 2021 : दिवाली की रात इस मंत्र और उपाय को करते ही कर्ज से मिलती है मुक्ति, भर जाता है धन का भंडार

Devotional Informational

अक्सर लोग कर्ज के निचे दब जाते है और अपने जीवन में न होने वाली परेशानियों का सामना करते है| ऐसी कहावत है की कर्ज का मर्ज लग जाए तो जल्दी दूर नहीं होता| लेकिन हमारी पौराणिक किताबो में कर्ज को दूर करने के कुछ उपाय और मंत्र दिए गए है| आज हम आपको इस लेख में ऐसे ही मंत्रो और उपाय के बारेमे बताएँगे जिससे आप कर्ज के मर्ज से छुटकारा पा सके|

कर्ज से मुक्ति पाने का रामबाण उपाय

अगर आप कर्ज के निचे दब गए है तो आपको इस त्योहारों में यह उपाय करना है| धन तेरस के दिन स्नान करके लाल रंग के आसन पर बैठकर उत्तरदिशा की और मुह करके बैठना है| आपके सामने एक बाजोट पर लाल रंग का कपडा बिछाकर उसपर मंगल यंत्र को स्थापित करना है| इसके बाद यंत्र पर लाल रंग के पुष्प चढ़ाये और तेल का दिया जलाये| यह हो जाने के बाद “ॐ क्रां क्रीं क्रौ सः भौमाय नमः” के मंत्र जाप करे| इसकी करीब 7 माला करनी है|

उसके बाद यंत्र की पूजा करे और अगले दिन यंत्र पर चढ़ाये हुए फूलो को लाल कपडे में लपेट कर दक्षिण दिशा में गड्डा खोदकर उसे दबा दे| यह हो जाने के बाद आपको कम समय में इसका फल देखनेको मिलेगा|

कर्ज से मुक्ति पाने के मंत्र

अगर आपको कर्ज से मुक्ति पानी है तो आप कुछ ऐसे मंत्र है जिनके जाप अवश्य करने चाहिए| इस मंत्रो के जाप करने से आपके कर्ज में कमी आणि शुरू हो जायेगी और आपकी आय बढ़नी शुरू हो जायेगी|यह सब मंत्र दीपावली के दिन करनेसे इसका ज्यादा लाभ मिलता है|

‘अनृणा अस्मिन्ननृणाः परस्मिन् तृतीये लोके अनृणाः स्याम. ये देवयानाः पितृयाणाश्च लोकाः सर्वान् पथो अनृणा आ शियेम’ यह मंत्र ब्राह्मणों द्वारा कराने चाहिए| इसके करीब सवा लाख मंत्र जाप कराने चाहिए जिससे कर्ज से मुक्ति मिले|

‘ॐ श्री गणेश ऋणं छिन्धि वरेण्यं हुं नमः फट्’ यह मंत्र को रुणहर्ता गणेश मंत्र भी कहा जाता है| इस मंत्र को दीपावली के दिन शुरू करके 1 साल तक जाप करने चाहिए| सप्ताह के करीब 1100 मंत्रो के जाप करने चाहिए|

‘वाराणस्यामुत्तरे तु सुमन्तुर्नमि वै द्विजः. तस्य स्मरणमात्रेण निर्धनो धनवान् भवेत्’ यह मंत्र को दीपावली की रात करने चाहिए और 11 माला जाप करना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *