Diwali पर सिर्फ 1 रुपये में खरीदें 24 कैरेट खरा सोना, जानें Gold में निवेश के तरीके और फायदे

News

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में कई लोग धनतेरस के दिन सोना खरीदना पसंद करते है| लेकिन सोने की कीमतों में काफी उछाल आने से सोना खरीदना हर किसीके बसकी बात नहीं रह गई| 10 ग्राम शुध्द सोने की कीमत 50 हजार रुपये के करीब है| कोरोना काल के चलते कई लोगो के रोजगार पर असर पड़ी है| ऊपर से देश में महंगाई की मारने भी आम आदमीकी कमर तोड़कर रखदी है|

ऐसे में सोने में निवेश करना बहोत मुश्किल हो गया है| लेकिन एक रास्ता है, जिससे आप आसानी से सोना खरीद सकते है| इसमें आप केवल 1 रुपये से सोना खरीदना शुरू कर सकते है| आपको यहाँ पर शुध्ध 24 केरेट का सोना मिलता है और इसमें मिलावट की कोई चिंता नहीं रहती| इसके अलावा यह सोना चोरी होने की चिंता भी नहीं रहती और बाजार के साथ साथ इसके भाव में फेरबदल भी होती है|

किन प्रकार से सोना ख़रीदा जा सकता है?

वैसे तो सोना खरीदने के कई प्रकार है, लेकिन वर्तमान समय में दो मुख्य प्रकार है| एक फिजिकल गोल्ड और दूसरा डिजिटल गोल्ड| इन दोनों प्रकार से आप सोना आसानी से खरीद सकते है| लेकिन दोनों के नफा नुकसान है| फिजिकल गोल्ड में शुध्धता की चिंता हमेशा बनी रहती है वही डिजिटल गोल्ड में ऐसी कोई चिंता नहीं रहती| फिजिकल गोल्ड में चोरी होने की चिंता रहती है वही डिजिटल गोल्ड में चोरी होने की कोई चिंता नहीं रहती|

फिजिकल गोल्ड को आप अपने पास रख सकते है, लेकिन डिजिटल गोल्ड को विक्रेता कंपनी अपने लोकर में रखती है| डिजिटल गोल्ड को आप आसानी से बेच सकते है और फिजिकल गोल्ड को बेचने के लिए आपको दुकान पर जाना होगा और उसकी शुध्धता का प्रमाण भी देना होगा|

कैसे ख़रीदे डिजिटल गोल्ड और क्या है डिजिटल गोल्ड ने फायदे?

डिजिटल गोल्ड खरीदना बहोत ही आसन है| आप इसे Paytm, GooglePay या PhonePay से आसानी से खरीद सकते है| इसमें आपको ऑनलाइन भुगतान करना होता है| आप इसमें केवल 1 रुपये से निवेश शुरू कर सकते है| आप हर महीने, साप्ताहिक और दैनिक भी इसमें निवेश कर सकते है|

इसके अलावा जब आपको जब इसकी जरुरत पड़े तो सिक्को या बार के रूप में मंगवा भी सकते है| अगर आपका सोना विक्रता कंपनी मेसे चोरी भी हो जाता है तो चिंता की बात नहीं है, क्यों की इसके ऊपर इन्सुरंस भी लिया जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *