Cryptocurrency : इस कॉइन ने बरसाया पैसा, 1 हजार रु को बनाया 1.75 लाख रु

Informational News

बाजार में क्रिप्टो करंसी में निवेश बढ़ गया है| डीसेंट्रलाइज्ड होने के बावजूद इसमें लोग भरोसा जता रहे है और क्रिप्टो करंसी निवेशको के भरोसे पर खरी भी उतर रही है| एक ऐसी क्रिप्टो करंसी है जिसने अपने निवेशको को 17,000% सभी ज्यादा का रिटर्न कुछ ही महीनो में दे दिया है| जिसने भी इस क्रिप्टो करंसी में 1000 रुपये का निवेश करा होगा उसके आज 1.75 लाख रुपये हो गए होंगे|

हम बात कर रहे है सोलाना क्रिप्टो करंसी की, इसने साल 2021 में 17,500% का रिटर्न दिया है| इसको कुछ लोग इथेरियम किलर भी कह रहे है| मार्किट केप के हिसाब से यह क्रिप्टो करंसी अब चोथे पायदान पर पहुच गई है| इसका मार्किट केप 75 बिलियन डॉलर पहुच गया है|

सोलाना ने टेथर कोइन कोभी पीछे छोड़ दिया है| टेथर कोइन की मार्किट केप 72.5 बिलियन डॉलर है| सोलाना की कीमत के बारेमे बात करे तो इस वर्ष की शुरुआत में इसकी कीमत 1.5 डॉलर थी जो बढ़ कर 258 डॉलर के आसपास पहुच गई है| इसका मतलब यह होता है की जिसने भी इसमें 1 हजार रुपये निवेश करे होंगे उनके केवल कुछ ही महीनो में 1,75,000 रुपये बन गए होंगे|

सोलाना को अप्रेल 2020 में लोंच करा गया था, तब इसकी कीमत 0.75 डॉलर की थी| इसके हिसाब से अब तक इस क्रिप्टो करंसी ने 35,000% का रिटर्न केवल डेढ़ साल के अंतर में दे दिया है| सोलाना के दाम बढ़ने का करण उसके समर्थक और उसके निवेशक है| निवेशको ने इस क्रिप्टो करंसी पर अपना भरोसा जताकर इसने निवेश करा और टिके रहे जिसके चलते इसमें बहोत अच्छी तेजी देखनेको मिली है|

इथेरियम के मुकाबले अभी सोलाना बहोत छोटी करंसी है| इथेरियम सोलाना से 7 गुना ज्यादा बड़ी करंसी है| मार्किट केप के हिसाब से देखे तो इथेरियम का मार्किट केप 560 बिलियन डॉलर है जो पुरे क्रिप्टो मार्किट का 20% होता है| अभी सोलाना को इथेरियम को पीछे छोडनेमे काफी टाइम लगेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *